क्रिकेट

PBKS vs DC Dream11 Prediction: करो या मरो मैच में धर्मशाला में भिड़ेंगे पंजाब और दिल्ली, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

PBKS vs DC Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Delhi Capitals Playing XI: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबलो दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है। यह मुकाबला धर्मशाल में खेला जाएगा। दिल्ली का पिछला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

Image

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (साभार-TNN)

PBKS vs DC Dream11 Prediction, Punjab Kings vs Delhi Capitals Playing XI: आईपीएल के 58वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए खास है और प्लेऑफ में बने रहने के लिए उन्हें जीत की दरकार है। पिछले पांच मैचों में तीन मुकाबला हारने और एक बेनतीजा रहने के बाद दिल्ली 11 मैचों में 13 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम 15 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। पंजाब ने 11 मैच में 7 मैच जीता है और एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम अपने घरेलू मैदान अरूण जेटली स्टेडियम पर सिर्फ एक मुकाबाला जीतने में कामयाब रही थी। सुपर ओवर वाले इस मुकाबले में उसने राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। पहले चार मैच जीतने वाली दिल्ली की टीम को उम्मीद है कि मैदान बदलने से उसकी तकदीर भी बदलेगी।

दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player DC)

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो केएल राहुल ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। वह इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। राहुल ने 10 मैच में 47.63 की औसत से 381 रन बनाए हैं। राहुल के अलावा दिल्ली के 3 बल्लेबाज 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। अभिषेक पोरेल, 265, ट्रिस्टन स्टब्स 259 और अक्षर पटेल 238 रन बना चुके हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में भी इन्हीं खिलाड़ियों से उम्मीद होगी।

गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव को छोड़कर बाकी गेंदबाज अच्छा नहीं कर पा रहे हैं। मिचेल स्टार्क 14 विकेट लेकर इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं तो कुलदीप 12 विकेट चटका चुके हैं। पहला आईपीएल खेल रहे विप्रज निगम और मुकेश कुमार 9-9 विकेट चटका चुके हैं।

पंजाब किंग्स के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player PBKS)

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के इस सीजन में इकलौती ऐसी टीम है जिसमें अनकैप्ड खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 मैच में 39.73 की औसत से 437 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जो 405 रन बना चुके हैं। तीसरे नंबर पर प्रियांश आर्य हैं जो 347 रन बना चुके हैं। चौथे और 5वें नंबर पर शशांक सिंह और नेहल वढेरा हैं जिन्होंने क्रमश: 214 और 210 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। 11 मैच में अर्शदीप 16 विकेट चटका चुके हैं। 14 विकेट लेकर युजवेंद्र चहल दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर मार्को यान्सेन हैं जो 11 विकेट ले चुके हैं। इन्हीं 3 गेंदबाजों से एक बार फिर टीम उम्मीद लगाए हुए हैं।

पंजाब और दिल्ली मैच की ड्रीम इलेवन (PBKS vs DC Dream 11 Team)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर केएल राहुल, प्रभसिमरन सिंह
बैटर फाफ डुप्लेसी, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य
ऑलराउंडर अक्षर पटेल, मार्को यान्सेन
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह
कप्तान श्रेयस अय्यर
उप-कप्तान अक्षर पटेल

पंजाब और दिल्ली मैच की ड्रीम इलेवन (PBKS vs DC Dream 11 Team-2)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर केएल राहुल, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह
बैटर फाफ डुप्लेसी, श्रेयस अय्यर, प्रियांश आंर्य
ऑलराउंडर अक्षर पटेल, मार्को यान्सेन
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
कप्तान प्रियांश आंर्य
उप-कप्तान केएल राहुल

पंजाब और दिल्ली मैच की ड्रीम इलेवन (PBKS vs DC Dream 11 Team-3)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर केएल राहुल, प्रभसिमरन सिंह, अभिषेक पोरेल
बैटर श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य
ऑलराउंडर अक्षर पटेल, मार्को यान्सेन, विप्रज निगम
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
कप्तान प्रभसिमरन सिंह
उप-कप्तान प्रियांश आर्य

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम-

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, विशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हरनूर पन्नू, आरोन हार्डी, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article