क्रिकेट

Major League Cricket: पैट कमिंस ने फिर मचाया गदर, इन दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा

Major League Cricket 2024 Final, San Francisco Unicorns vs Washington Freedom: मेजर लीग क्रिकेट ( Major League Cricket 2024 Final) के खिताबी मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने फिर गदर मचा दी और अपने ही देश के दो धाकड़ बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

Image

विकेट लेने के बाद टीम के साथियों के साथ जश्न मनाते हुए पैट कमिंस। (फोटो- Major League Cricket X)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2024 Final, San Francisco Unicorns vs Washington Freedom: मेजर लीग क्रिकेट ( Major League Cricket 2024 Final) के फाइनल मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और गेंदबाजों ने काफी रोमांचक बना दिया। स्टीव स्मिथ के ताबडतोड़ बल्लेबाजी के बाद वर्ल्ड क्लास गेंदबाज पैट कमिंस ने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में सबसे कम रन देकर सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने कुल 4 ओवर किए, जिसमें 8.75 की इकोनॉमी से 35 रन देकर सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। कमिंस ने पहला विकेट ट्रेविस हेड का चटकाया, जबकि दूसरा विकेट शानदार बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ को आउट कर पवेलियन भेजा।

डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। टीम ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को विशाल लक्ष्य दिया।

स्मिथ के शतक में बाधा बने कमिंस

लीग के खिताबी मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान स्टीव स्मिथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम के लिए रन बना रहे थे। लेकिन इस बीच पैट कमिंस अपना दूसरा ओवर लेकर आए और स्मिथ के शतक के लिए बाधा बन गए। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ जोश इंग्लिस के हाथ में कैच थमा बैठे। इसके साथ ही वे अपने शतक से चूक गए। स्टीव स्मिथ ने 169.23 की स्ट्राइक रेट से 52 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। वहीं, ट्रेविस हेड बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया और दो चौके की मदद से सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको भी पैट कमिंस ने आउट कर पवेलियन भेजा।

कमिंस 6 मैचों में सिर्फ 4 विकेट चटकाए

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस का जादू मेजर लीग क्रिकेट में देखने को ज्यादा नहीं मिला। उन्होंने लीग के 6 मैचों में 9.17 की इकोनॉमी से 4 विकेट चटकाए। उन्होंने फाइनल में विकेट चटकाने के अलावा 25 जुलाई को वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ एक विकेट और 15 जुलाई को सिएटल ओर्कास के खिलाफ एक विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article