क्रिकेट

पलाश मुच्छल ने LIVE कॉन्सर्ट में किया स्मृति मंधाना से प्यार का इजहार, कहा-आई लव यू टू...[VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 2, 2023, 11:21 AM IST

गीतकार पलाश मुच्छल ने भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना के साथ अपने प्यार का इजहार लंदन में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान किया। कार्यक्रम में स्मृति भी मौजूद थीं।

Image

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल(साभार Instagram)

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पिछले कुछ दिनों से लंदन में हैं। बांग्लादेश दौरे के बाद स्मृति लंदन चली गई थीं जहां उन्हें द हंड्रेड टूर्नामेंट में भाग लेना था। लेकिन इससे पहले वो अपने ब्वॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ कुछ दिन गुजारे। दोनों ने इस दौरान ओवल में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच का एक साथ लुत्फ उठाया और स्टेडियम की तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कीं।

चार साल से पलाश-स्मृति एक दूसरे को कर रहे हैं डेट

स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल एक दूसरे को चार साल से डेट कर रहे थे। दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते थे। ऐसे में दोनों के बीच अफेयर की खबरें तो आती थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की। लेकिन हाल ही में दोनों के एक दूसरे को डेट करने और करीब होने की पुष्टि अभिनेता राजपाल यादव ने कर दी। राजपाल ने पलाश द्वारा लिखित और निर्देशित एक वेब सीरीज में काम किया था। वो उनकी लिखित एक और फिल्म काम चालू है में भी अभिनय कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें दोनों की करीबी की जानकारी थी। उन्होंने दोनों एक तस्वीर पर सोशल मीडिया में कमेंट करके इस बात को सबको बता दिया। हाल की में स्मृति के जन्मदिन की मौके पर भी पलाश ने उनके साथ एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें दोनों के एक-दूसरे के करीबी साफ झलक रही थी।

मंच से पलाश ने कहा, आई लव यू टू स्मृति

ऐसे में अब पलाश ने सार्वजनिक तौर पर लंदन में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान स्मृति से अपने प्यार का इजहार करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया और रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी। पलाश ने स्मृति से अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा, ये पल मेरे लिए बहुमूल्य है क्योंकि कोई मेरे लिए बहुत अहम है वो भारत से यहां आई है और दर्शकों में कहीं बैठकर ये कार्यक्रम देख रही हैं। मैं अगला गीत अपनी गर्लफ्रेंड को समर्पित कर रहा हूं। यह गीत स्मृति के लिए है आई लव यू टू स्मृति...'

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article