क्रिकेट

IND vs PAK: ट्रैक्टर बेचकर मैच देखने पहुंचा पाकिस्तान का 'जबरा' फैन, हार के बाद टूट गया दिल

Pakistan fan sad reaction: फैंस को भारत-पाकिस्तान मैच को देखना का जमकर क्रेज रहता है और वे कई बार अपनी जीवन की कमाई भी खर्च करके मैच देखने जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान के एक फैन का भी था जिसने ट्रैक्टर बेचकर मैच की टिकट खरीदी थी। हालांकि टीम की हार के बाद वह दुखी हो गया।

Image

भारत- पाकिस्तान मैच के बाद फैन का टूटा दिल (फोटो- ANI/AP)

Pakistan fan sad reaction: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक लो स्कोरिंग मैच में केवल 6 रनों से मात दे दी। ये भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं जीत थी। इस जीत के बाद जहां भारतीय फैंस के चेहरे पर खुशी की लहर थी वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के फैंस का चेहरा उतर गया था। फैंस को इस मैच को देखना का जमकर क्रेज रहता है और वे कई बार अपनी जीवन की कमाई भी खर्च करके मैच देखने जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान के एक फैन का भी था जिसने ट्रैक्टर बेचकर मैच की टिकट खरीदी थी। हालांकि टीम की हार के बाद वह टूट गया और उसका बुरा हाल हो गया।

जसप्रीत बुमराह के तीन विकेटों की बदौलत पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बना और ऋषभ पंत की जवाबी पारी ने भारत को नासाऊ काउंटी स्टेडियम में एक शानदार जीत दिलाई, जिससे भारत के विश्व कप के सपने अभी भी जिंदा हैं, क्योंकि अभी दो और ग्रुप स्टेज गेम होने बाकी हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए सुपर 8 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।

पाकिस्तानी फैन का टूट गया दिल

मैच के बाद, नासाऊ काउंटी स्टेडियम के बाहर का नजारा देखने लायक था, क्योंकि 'नीले रंग का समंदर' ढोल पर ऊर्जावान डांस स्टेप्स कर रहा था और "इंडिया इंडिया" का नारा लगा रहा था। इनमें एक पाकिस्तानी प्रशंसक भी शामिल था, जिसने 3,000 अमरीकी डॉलर का टिकट पाने के लिए अपना ट्रैक्टर बेच दिया था, लेकिन अपनी टीम को मैच जीतते हुए नहीं देख पाया। एएनआई से बात करते हुए, प्रशंसक ने कहा कि "मैंने 3000 अमरीकी डॉलर का टिकट पाने के लिए अपना ट्रैक्टर बेच दिया है। जब हमने भारत का स्कोर देखा तो हमें नहीं लगा कि हम यह मैच हार जाएंगे। हमें लगा कि यह स्कोर हासिल किया जा सकता है। मैच हमारे हाथ में था लेकिन बाबर आजम के आउट होने के बाद लोग निराश हो गए। मैं आप सभी (भारतीय प्रशंसकों) को बधाई देता हूं।'

पाकिस्तान के लिए सुपर 8 की राह मुश्किल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार दूसरी हार मिल गई है। टीम को पहले यूएसए ने सुपर ओेवर में हराया था वहीं बाद में उसे भारत से भी हार का सामना करना पड़ गया है। ऐसे में उसके लिए राह अब मुश्किल होती जा रही है। टीम को अपने बचे हुए दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और ये भी उम्मीद करनी होगी कि यूएसए कम से कम एक मैच हार जाए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article