क्रिकेट

गुडबाय पाकिस्तान क्रिकेट, 24 साल का पाकिस्तानी क्रिकेटर अचानक हुआ रिटायर

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आई एक खबर से पूरे क्रिकेट जगत को सोचने पर मजबूर कर दिया है। रविवार को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था और ठीक 24 घंटे बाद इस तरह की खबर ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है।

Image

शाहजैब भट्टी (साभार-X)

पाकिस्तान क्रिकेटर और फिक्सिंग का चोली-दामन का साथ रहा है, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब भ्रष्टाचार के कारण किसी क्रिकेटर को क्रिकेट छोड़नी पड़ जाए, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के एक दिन बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आई एक खबर ने पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस खबर ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के सामने एक सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिरी ऐसे, कैसे पाकिस्तान क्रिकेट का भला हो पाएगा। मामला पाकिस्तान के 24 साल के क्रिकेटर शाहज़ैब भट्टी का है, जिनके एक फैसले से पूरी दुनिया सन्न है। पाकिस्तान के सियालकोट में जन्मे 24 साल के शाहजैब भट्टी ने क्रिकेट से दूरी बना ली है। भट्टी ने काएद-ए-आजम 2024-25 ट्रॉफी के फाइनल में पेशावर क्षेत्र के खिलाफ सियालकोट क्षेत्र की एक विकेट से रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट सिस्टम पर भ्रष्टाचार और राजनीति का आरोप लगाया। लगातार 40 मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, उन्होंने हताशा में पाकिस्तान के लिए खेलने के अपने सपने को छोड़ने का फैसला किया।

"गुडबाय पाकिस्तान क्रिकेट। 24 साल की उम्र में, मैं पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ रहा हूँ। मैंने पिछले साल काएद-ए-आजम ट्रॉफी जीता था। तब से, मैं लगातार लगभग 40 मैचों से बेंच पर बैठा हूं, मेरा एकमात्र सपना पाकिस्तान के लिए खेलना था। लेकिन राजनीति, भ्रष्टाचार और खराब व्यवस्था ने मेरा और कई अन्य का करियर बर्बाद कर दिया। अब मुझे समझ आ गया है कि सब पाकिस्तान क्रिकेट क्यों छोड़ रहे हैं।'

भट्टी ने अब तक दो प्रथम श्रेणी के मैच खेले हैं, जिनमें से एक लिस्ट ए और एक टी20 है। उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में पांच विकेट लिए हैं। दिसंबर 2024 में, उन्होंने लाहौर व्हाइट्स के खिलाफ 236 रन देकर पांच विकेट लिए थे। 2024 में ही, उन्होंने प्रेसिडेंट्स कप ग्रेड 1 में ईशाल के लिए लिस्ट ए में अपना डेब्यू किया, जहां उन्होंने दो विकेट लिए। अपने पहले टी20 मैच में, उन्होंने रावलपिंडी के खिलाफ चार ओवरों में 47 रन देकर एक विकेट लिया।

शाहजैब भट्टी अकेले नहीं हैं जो पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हाफीज और अन्य कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने घरेलू क्रिकेट में खामियों की बात की थी। उनका मानना है कि पिछले तीन सालों में आईसीसी प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का कारण यही है। इस बीच पाकिस्तान की चयन समिति ने 2026 टी20 विश्व कप के सुपर 8 राउंड से बाहर होने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौके दिए गए हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article