Pakistan world cup 2023 semifinal scenario: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 41वें मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह से मात दे दी। इस मैच पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान की निगाहें टिकी हुई थी। लेकिन उनके हाथों निराशा ही लगी। न्यूजीलैंड लंका के खिलाफ विशाल जीत के बाद वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में लगभग पहुंच गई है। उसके नाम के आगे बस मुहर लगनी बाकि है। पाकिस्तान भले ही इस रेस से बाहर होता नजर आ रहा है लेकिन फिर भी उसके बाद एक मौका है लेकिन उसे बड़ा कमाल करना होगा।
न्यूजीलैंड ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। केन विलियमसन के टॉस जीतने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने फॉर्म हासिल करते हुए श्रीलंकाई शीर्ष क्रम को तोड़ दिया। कुसल परेरा ने 51 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन यह पर्याप्त नहीं थी। श्रीलंका ने पहले 10 ओवरों में 5 विकेट खो दिए थे, इससे बाद महेश थीक्षाना ने नाबाद 43 रनों की पारी खेलकर उन्हें 171 रन तक पहुंचाया। इस छोटे से लक्ष्य को कीवियों ने आसानी से चेज कर लिया।
पाकिस्तान कैसे कर सकती है क्वालिफाई?
न्यूजीलैंड ने 9 मैचों में अपने अंकों की संख्या 10 अंक तक पहुंचा दी है, जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान से 2 अंक अधिक है, जिनके हाथ में एक मैच है। यह न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर लगातार 8वीं जीत थी और उन्होंने एकदिवसीय विश्व कप में लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली।भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका पहले ही विश्व कप सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
हालांकि पाकिस्तान के पास अभी भी इंग्लैंड को पछाड़कर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है लेकिन ये लगभग असंभव है। वहीं अफगानिस्तान के चांस तो ना के बराबर है। यदि पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है और 300 रन बनाता है, तो उसे इंग्लैंड को 13 रन पर रोकना होगा। यदि वह कोलकाता में 300 से अधिक रन बनाता है, तो उसे 287 रन का अंतर बनाए रखना होगा।
अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है। उनकी संभावना बहुत कम दिखती है।भले ही वे इंग्लैंड को 100 रन पर आउट कर दें, उन्हें 2.5 ओवर में लक्ष्य का पीछा करना होगा, यानी 283 गेंद शेष रहते जीत हासिल करनी होगी। जो कि असंभव जैसा ही है।
