क्रिकेट

PAK vs SL Live Streaming: कब और कहां देखें पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर-फोर का करो या मरो वाला मुकाबला

PAK vs SL Live Streaming: एशिया कप में आज सुपर-फोर के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है। यह मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

पाकिस्तान और श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ACC)

PAK vs SL Live Streaming: एक दिन के आराम के बादएशिया कप के तीसरे सुपर-फोर मुकाबले में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमें की एशिया कप 2025 में भविष्य तय करेगा। दोनों टीम पहले ही एक-एक मुकाबला हार चुकी है। पाकिस्तान को भारत ने 6 विकेट से हराया था, तो बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर जीत के साथ सुपर-फोर की शुरुआत की थी। यह मुकाबला शेख जायद स्टेडियम अबू धाबी में खेला जाएगा। एक और हार और वो एशिया कप फाइनल में पहुंचने की रेस से बाहर निलक जाएंगे। अब तक जिस तरह की क्रिकेट दोनों टीमों ने खेली है, उसको देखते हुए श्रीलंका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। यदि आप इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच (SL vs PAK Match Date)

एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच मंगलवार, 23 सितंबर को होगा।

कहां होगा एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच (SL vs PAK Match Venue)

एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम अबू धाबी में होगा।

कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच (SL vs PAK Match Timing)

एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच (SL vs PAK Match On Tv)

एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान का यह मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। हिंदी में आप सोनी स्पोर्ट्न 3 पर यह मुकाबला देख सकते हैं।

कहां देखें एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (SL vs PAK Match Live Streaming)

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है, हालांकि इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

पाकिस्तान और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन-

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालगे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article