PAK (Pakistan) Vs NZ (New Zealand) 5th T20 Pitch Report and Christchurch Weather Forecast Today: मेजबान न्यूजीलैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जारी पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम शुरुआती चार में से चार मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। अब उसकी नजर सीरीज में शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली टीम का सूपड़ा साफ करने पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में जीत के साथ अपनी साख बचाने के इरादे से सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में उतरने जा रही है। चौथे मुकाबले के बाद सीरीज का पांचवां मुकाबला भी राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। जानिए रविवार को कैसा रहेगा क्राइस्टचर्च के मौसम और हेगले ओवल की पिच का हाल?
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (PAK vs NZ 5th T20I Pitch Report)
क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान की पिच आमतौर पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए मददगार होती है। यहां गेंदबाजों को मदद भी मिलती है और बल्लेबाज को भी। इस पिच पर बल्लेबाज एक बार अपने पैर जमा लें तो उन्हें आउट करना आसान नहीं होता है और वो खुलकर रन भी बना पाते हैं। उन्हें आउट करना गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो जाता है। हेगले ओवल की पिच पर गति और उछाल दोनों है। ऐसे में गेंदबाजों को यहां अपनी लाइन लेंथ का ख्याल खासतौर पर रखना होता है। यहां की पिच पर तकनीकी रूप से दक्ष बल्लेबाजों के लिए रन बनाने में आसानी होती है।
इस मैदान पर अबतक खेले गए 12 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 208 रन सर्वाधिक स्कोर रहा है। यहां पर लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 174 रन से ज्यादा का लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर सकी है।
कैसा है क्राइस्टचर्च का मौसम? (Christchurch Weather Forecast)
शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में मौसम गर्म रहेगा। दोपहर में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। बारिश की संभावना बिलकुल भी नहीं हैं। मैच के दौरान तेज हवाएं चलेंगी जिसका फायदा तेज गेंदबाजों और हवा की दिशा में शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों को मिलेगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
न्यूजीलैंड:
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने, विल यंग, बेन सियर्स।
पाकिस्तान:
सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, जमान खान, उसामा मीर, आमेर जमाल, अब्बास अफरीदी, हसीबुल्लाह खान, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद।
