शहर

दिवाली-छठ से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा! नई दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें पूरा शेड्यूल

दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चला रहा। जानिए ट्रेन कब चलेगी, ट्रेन का टाइमिंग क्या होगा, रास्ते में प्रमुख स्टॉपेज किन-किन स्टेशनों पर होगा और वापसी का शेड्यूल भी जानें।

Image

दिल्ली से पटना के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत ट्रेन

दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे की ओर से बताया गया कि ट्रेन का संचालन अक्टूबर से नवंबर 2026 तक निर्धारित तारीखों पर किया जाएगा। इस पहल से त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

सोमवार, बुधवार और शनिवार को नई दिल्ली से चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल नई दिल्ली से 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को इसका संचालन किया जाएगा। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को इस स्पेशल ट्रेन का संचालन निर्धारित है।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

नई दिल्ली और पटना के बीच चलने वाली यह ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन के आगमन और प्रस्थान का समय निर्धारित समय-सारणी के अनुसार रहेगा।

16 अक्टूबर से चलेगी वंदे भारत स्पेशल

16 अक्टूबर से चलेगी वंदे भारत स्पेशल

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की सही समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) की वेबसाइट या ऐप देखें अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

ट्रेन का टाइमिंग क्या होगा

फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत ट्रेन सुबह 8.35 बजे नई दिल्ली से चलेगी और रात 9.30 बजे पटना पहुंच जाएगी। पटना से सुबह 10 बजे चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन रात 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article