पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज जिन्होंने हाल में टेस्ट क्रिकेट में वापसी करके बल्ले का दम दिखाया। अब वो कुछ और चीजों के लिए चर्चा में हैं। दरअसल, वो अपने नए लुक्स और एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं जहां वो एक साथी पाकिस्तानी क्रिकेटर के निकाह के मौके पर गाना गाते नजर आ रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में सरफराज अहमद बिना बालों के नजर आ रहे हैं और वो पाकिस्तानी क्रिकेटर शान मसूद के निकाह समारोह के दौरान गायक बनते नजर आ रहे हैं। सरफराज अहमद बॉलीवुड फिल्म का गाना 'मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी' की पंक्तियां गाते नजर आ रहे हैं। यहां देखिए वीडियो..
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस पूर्व कप्तान ने हाल में अपने घरेलू मैदान पर लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी और शतकीय पारी खेलकर स्थानीय फैंस का मनोरंजन किया था।
