क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी धोखा दे रहा है, उसके बल्ले में AI चिप... पाकिस्तान के नौमान नियाज का बेतुका बयान, बाबर आजम भी सहम गए

Nauman Niaz On Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में कोई युवा खिलाड़ी चमक रहा हो, तो भला पाकिस्तान को ये कैसे पच सकता है। सूर्यवंशी को लेकर तमाम तरह के बयान आते रहे हैं। अब एक और बयान चर्चा में है। ये बेतुका बयान दिया है पाकिस्तान के बड़बोले क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाजी ने। यहां जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Image

वैभव सूर्यवंशी पर बेतुका बयान

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • वैभव सूर्यवंशी पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट का बेतुका बयान
  • आईपीएल में ताबड़तोड़ शतक के बाद अजीब बयान दिया
  • वैभव पर लगाए आरोप, बल्ले में AI चिप की बात कह डाली

Nauman Niaz On Sooryavanshi: टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहे 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के करियर में शुरुआत से ही लोग कुछ ना कुछ सवाल उठाते आए हैं, कभी उनकी उम्र पर तो कभी कुछ और, लेकिन हर चीज का प्रमाण दिया जा चुका है। अब जब वैभव अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाने के बाद आईपीएल 2026 में रोज बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, तो पाकिस्तान में खलबली मच गई है। हाल में वैभव सूर्यवंशी द्वारा लगाया गया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक पाकिस्तानी क्रिकेट विशेषज्ञों की आंखों में ऐसा खटका कि एक ने तो गजब का बेतुका बयान दे डाला है। ये हैं पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज।

वैभव सूर्यवंशी ने जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 मैच में 36 गेंदों में शतक लगाया तो क्रिकेट जगत में इस खिलाड़ी की चौतरफा तारीफ हो रही थी, उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जा रहा था और कई लोग उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर के युवा दिनों से तुलना करने लगे थे। इसी बीच पाकिस्तान के एक क्रिकेट कार्यक्रम 'स्मैश हिट' में खुद को क्रिकेट एक्सपर्ट कहने वाले नौमान नियाज ने कह दिया कि वैभव के बल्ले में AI चिप लगी है।

नौमान नियाज ने अपने बयान में वैभव के लिए क्या कुछ कहा?

नौमान नियाज इस कार्यक्रम के दौरान वैभव की बल्लेबाजी पर चर्चा करने के दौरान कहते हैं, "सोचो ज़रा। ये बच्चा है क्या? इसका बल्ला चेक करवाओ। जैसे वाडा डोप टेस्ट करता है, इसे लैब भेजो। शायद इसने अपने बल्ले में एआई चिप का इस्तेमाल किया है। ये अविश्वसनीय है। क्या खिलाड़ी है। मुझे लग रहा था कि वो थोड़ा धीमा खेल रहा है। इससे मुझे सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि ये है क्या? जब आप 18 साल के होते हैं, तो आपका शरीर मांसपेशियां, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स बनाता है। ये तो सिर्फ 16 साल का है। इसका जन्म तब हुआ था जब विराट कोहली विश्व चैंपियन थे। उसके पास पावर गेम उतना नहीं है जितनी तकनीक है। वह एक कलाई का खिलाड़ी है, साथ ही, अगर आप इसके आर्क को देखें, तो उसने पूरे 360 डिग्री का इस्तेमाल किया।"

यहां देखिए उनके बयान का वीडियो

बाबर आजम से भी पूछा गया था वैभव को लेकर सवाल

जब वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ शतक लगाया, तब उसी बीच पाकिस्तान में चल रही पीएसएल (PSL) में बाबर आजम ने भी 40 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी। जब मैच के बाद बाबर से किसी पत्रकार ने ये सवाल पूछा कि भारत में आईपीएल मैच के दौारन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में सेंचुरी बनाई है और आपने 40 गेंदों में 50 रन। ऐसे में क्या आपको नहीं लगता कि पाकिस्तान में खेल में बदलाव की जरूरत है।

इस सवाल पर बाबर आजम असहज हो गए और इस सवाल से कन्नी काटने का रास्ता ढूंढने लगे। उन्होंने कहा कि वो इस पर कोई प्रतिक्रिया देना नहीं चाहते। बाबर ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि आप ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article