क्रिकेट

ICC Player of The Month: पाक बल्लेबाज बना प्लेयर ऑफ द मंथ, महिलाओं में थाइलैंड की खिलाड़ी ने मारी बाजी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 9, 2023, 05:40 PM IST

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन और थाइलैंड की जिंब्बावे के खिलाफ जीत की थाई स्टार नूरेमोल चाइवाइ को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

Image

फखर जमां आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (साभार ICC)

दुबई: पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां को अप्रैल महीने के लिये आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया जबकि थाईलैंड की कप्तान नूरेमोल चाइवाइ सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी रहीं। दोनों बल्लेबाजों को अप्रैल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिये पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, आईसीसी हॉल आफ फेमर्स और मीडिया प्रतिनिधियों की जूरी के अलावा दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों द्वारा किये गए मतदान के आधार पर चुना गया।

Naruemol Chaiwai

नूरेमोल चाइवाइ (साभार ICC)

न्यूजीलैंड के खिलाफ फखर ने मचाया था धमाल

फखर नवंबर 2022 में सिद्रा अमीन के बाद से यह पुरस्कार जीतने वाले पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में लगातार दो शतक लगाये। उन्होंने पुरस्कार की दौड़ में न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और श्रीलंका के प्रबाथ जयसूर्या को पछाड़ा। वहीं चाइवाइ जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे श्रृंखला में थाईलैंड की 3-0 से ऐतिहासिक जीत की सूत्रधार रहीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरिज चुना गया था।

फखर चुने गए थे प्लेयर ऑफ द सीरीज

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को घरेलू वनडे सीरीज में 4-1 के अंतर से मात दी थी। इसमें फखर जमां और कप्तान बाबर आजम ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। फखर ने वनडे सीरीज की 5 मैच की 5 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 90.75 के औसत और 99.45 के स्ट्राइक रेट से कुल 363 रन बनाए जिसमें 2 शतक शामिल थे। नाबाद 180* रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। फखर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

End of Article