क्रिकेट

संजय बांगर ने बताया, भारत-पाकिस्तान महा-मुकाबले में किसका पलड़ा रहेगा भारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 11:15 PM IST

India vs Pakistan, T20 World Cup2022: संजय बांगर से भारत पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को होने वाले टी20 विश्व कप के महामुकाबले से पहले बताया है कि दोनों टीमों में से किस टीम का पलड़ा क्यों रहेगा भारी।

Image

Babar-Azam-Rohit-Sharma

Photo : Twitter

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2022 के दौरान 23 अक्टूबर को होने वाले महा-मुकाबले की खुमारी अभी से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के ऊपर छाने लगी है। इस मैच में किसे जीत मिलेगी इस बात को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। दोनों में से कौन सी टीम किस वजह से जीत हासिल करेगी इस बात को लेकर भी जमकर सोशल मीडिया पर भी जमकर बहस छिड़ी हुई है।

टॉप ऑर्डर पर ज्यादा निर्भर है पाकिस्तान ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और बैटिंग कोच संजय बांगर ने एक बड़ा बयान भारत पाकिस्तान मुकाबले के बारे में दिया है। बांगर ने कहा है कि भारतीय टीम में तीन-चार मैच विनर खिलाड़ी हैं जबकि पाकिस्तानी टीम अपने टॉप ऑर्डर पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है खासकर मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम पर।

एक दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है टीम इंडिया

बांगर ने कहा, भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के दौरान कुछ अच्छे मैच खेले। भारतीय टीम का पलड़ा इस बार भारी है और वो एक संपूर्ण टीम नजर आ रही है जो किसी एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। मुझे लगता है कि बैटिंग के मामले में पाकिस्तानी टीम बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है। भारतीय टीम में चार से पांच मैच विजेता खिलाड़ी हैं जो अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। इसलिए बल्लेबाजी के लिहाज से मुझे लगता है कि भारतीय टीम फिलहाल बेहतर स्थिति में है।

पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर पर उठ रहे हैं सवालइंग्लैंड के खिलाफ 7 मैच की सीरीज में 3-4 के अंतर से हार के बाद से पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर निशाने पर है और उनकी आलोचना भी हो रही है। हर किसी को पिछले विश्व कप के सेमीफाइनलिस्ट टीम की कमजोरी नजर आने लगी है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article