क्रिकेट

PAK vs NZ 2nd T20 Live Telecast: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट, Live Score की जानकारी

PAK Vs NZ 2nd T20 Match Live Telecast: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार (20 अप्रेल 2024) को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं, यहां पर जानिए सभी जानकारी।

Image

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड

PAK Vs NZ 2nd T20 Match Live Streaming Online: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है इस सीरीज दूसरा मैच शनिवार को रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। यह वही स्थान है जहां दोनों टीमों के बीच पहला मैच हुआ था। दुर्भाग्य से बारिश की रुकावट के कारण मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। मैच में केवल दो गेंदे डल पाई थी जिसमें शाहीन अफरीदी ने एक शानदार विकेट भी झटक लिया था।

पिछली सीरीज में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तो न्यूजीलैंड 4-1 से विजयी हुआ था। 55 की औसत से 275 रन और 195.03 की शानदार स्ट्राइकिंग के साथ, फिन एलन ने मेजबान टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीसरे टी20I में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 62 गेंदों में 137 रन की पारी के दौरान रिकॉर्ड 16 छक्कों की बराबरी की थी। ऐसे में वे अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम अपने घर पर कीवियों को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी पुख्ता करना चाहेगी।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 कब खेला जाएगा (PAK vs NZ 2nd T20i Date)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 20 अप्रेल को रात को 8 बजे से खेला जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 कहां खेला जाएगा (PAK vs NZ 2nd T20 Venue)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 रावलपिंडी स्थित स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 टीवी पर कैसे देखें लाइव (PAK vs NZ 2nd T20i Live Telecast in India)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 टीवी मोबाइल पर कैसे देखें लाइव (PAK vs NZ 2nd T20i Live Streaming in India)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 को मोबाइल या लैपटॉप पर फैनकोड एप या वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए फैंस को फैनकोड का सब्सक्रीप्शन या मैच पास खरीदना होगा।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टी20 टीमें (PAK and NZ Squads)

पाकिस्तान टी20 टीमः बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान, जमान खान, नसीम शाह, सईम अयूब और शादाब खान। रिजर्व खिलाड़ीः हसीबुल्लाह खान और मोहम्मद अली।

न्यूजीलैंड टी20 टीमः माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, विल ओ'रूर्के, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और बेन लिस्टर।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article