क्रिकेट

PAK vs NZ 1st T20 Pitch Report, Weather: जानिए पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 18, 2024, 08:37 PM IST

PAK vs NZ 1st T20 Pitch Report And Rawalpindi Weather Forecast Today Match: आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला टी20 मुकाबला आज पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए यहां जानते हैं पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच की ताजा पिच रिपोर्ट और आज रावलपिंडी में कैसी है मौसम की ताजा स्थिति।

Image

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा 2024
  • पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज
  • आज रावलपिंडी में खेला जाएगा पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

PAK (Pakistan) vs NZ (New Zealand) 1st T20 Pitch Report Today Match: न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे का आगाज आज से होने जा रहा है। मेजबान पाकिस्तान और मेहमान न्यूजीलैंड की टी20 टीमों के बीच आज पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस पहले टी20 मैच का आयोजन रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।इस सीरीज के साथ पाकिस्तान एक बार फिर से अपने पुराने कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई में मैदान पर उतरेगा। वहीं न्यूजीलैंड के अधिकतर खिलाड़ी इस समय आईपीएल (IPL 2024) में व्यस्त हैं, ऐसे में उनकी टीम नए कप्तान माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) की कप्तानी में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 8 बजे से शुरू होगा। फ

आज रावलपिंडी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड कैसा रहा है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक 39 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें 21 मुकाबले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 17 मैचों में बाजी मारी है। इनमें एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं अगर बात करें पाकिस्तान की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों की तो, अब तक पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पाकिस्तान में 5 टी20 खेले गए हैं जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। अब जानते हैं कि आज होने वाले पहले टी20 मैच में कैसी हो सकती है पिच रिपोर्ट और आज कैसा है रावलपिंडी का मौसम।

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (PAK vs NZ 1st T20 Pitch Report)

आईपीएल शुरू होने के बाद पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज खेली जा रही है और जून में टी20 विश्व कप शुरू होना है इसलिए करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें इस सीरीज पर भी होंगी। आज पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहेगा और साथ ही तेज गेंदबाज भी हुंकार भरेंगे। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर इस मैदान पर 155 रन है। जबकि यहां सर्वाधिक टी20 स्कोर न्यूजीलैंड की टीम के नाम दर्ज हैं जिन्होंने पिछले साल मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 194 रन बना दिए थे। उन्होंने ऐसा लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल किया था जो एक बड़ी जीत साबित हुई थी।

आज कैसा है रावलपिंडी का मौसम? (Rawalpindi Weather Today)

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड पहला टी20आई मैच आज रावलपिंडी में होना है तो यहां के मौसम की जानकारी भी आपको दे देते हैं। फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि रावलपिंडी में आज बारिश हो रही है और बीच-बीच में लगातार हो रही इस बारिश से मैच में बाधा आ सकती है। यही नहीं, अगले तीन दिन लगातार रावलपिंडी में तेज बारिश का अनुमान है। आज वहां उमस भी बहुत रहने वाली है। तापमान की बात करें तो रावलपिंडी में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टी20 टीमें (PAK and NZ Squads)

पाकिस्तान टी20 टीमः बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, उस्मान खान, जमान खान, नसीम शाह, सईम अयूब और शादाब खान। रिजर्व खिलाड़ीः हसीबुल्लाह खान और मोहम्मद अली।

न्यूजीलैंड टी20 टीमः माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, कोल मैककोन्ची, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, विल ओ'रूर्के, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और बेन लिस्टर।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article