क्रिकेट

On This Day: बॉलर के रूप में दुनिया के सामने आया था ये क्रिकेटर, लेकिन बल्लेबाजी और कप्तानी में रचा इतिहास

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 2, 2023, 10:50 AM IST

On This Day 1989: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर लेग स्पिनर के रूप में डेब्यू किया था, लेकिन बाद में बल्लेबाज बनकर सभी गेंदबाजों का पसीना छोड़ा दिया था। आज भी उनके सामने गेंदबाजी करने से कई खिलाड़ी घबराते हैं। आइए जानते हैं उनके कुछ अनोखे रिकॉर्ड के बारे में।

Image

स्टीव स्मिथ। (फोटो - स्टीव स्मिथ के ट्विटर से)

Photo : Twitter

On This Day 1989: इंटरनेशनल क्रिकेट में एक गेंदबाज के रूप में डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था और इसके बाद वे कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज की तारीख में उनका नाम न केवल धाकड़ बल्लेबाज, बल्कि एक सफल कप्तानों में भी गिना जाता है। उनके नाम अनगिनत रिकॉर्ड हैं। उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी।

पहले ही मैच में चटकाए दो विकेट

34 साल के स्टीव स्मिथ ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। हालांकि, वे इस मुकाबले में बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए थे, जबकि शानदार गेंदबाजी कर टीम को महत्वपूर्ण समय में विकेट दिलाई थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर किए थे। इसमें 8.50 की इकोनॉमी से 34 रन दिए और दो विकेट लेने में सफल रहे थे। वहीं, आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्मिथ ने 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 8 रन बनाए थे। उनको नवेद उल हसन ने बोल्ड कर दिया था।

कमान मिलते ही जड़ दिया पहला शतक

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान माइकल क्लार्क चोटिल हो गए थे। इसके बाद 2014 में स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। इस दौरान स्मिथ का जमकर बल्ला चला था। उन्होंने बतौर कप्तान पहले ही मैच में शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया था। वे ऐसा करने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई भी बन गए थे। उन्होंने कप्तानी संभालने के बाद भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 133 रन की, दूसरे टेस्ट के पहली पारी में 192 रन और तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 117 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

300 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं स्मिथ

34 साल के स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। वे 63 टी 20 मैचों में 1008 रन और 17 विकेट चटकाए चुके हैं। इसी तरह 142 वनडे में 4939 रन और 28 विकेट और 96 टेस्ट में 8792 रन और 19 विकेट झटके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article