क्रिकेट

सागर धनखड़ हत्याकांड सुशील कुमार के खिलाफ तय हुए आरोप, हत्या का चलेगा मुकदमा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:22 PM IST

पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में कोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। उनके खिलाफ अब हत्या का मुकदमा चलेगा।

Image

Sushil-kumar

नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और 17 अन्य लोगों पर आरोप तय कर दिए हैं। इन सभी लोगों पर हत्या, हत्या की साजिश, दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा का मुकदमा चलेगा। इसके अलावा पुलिस ने दो फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय कर दिए हैं।

तीन सप्ताह तक चली जांच के बाद सुशील कुमार और अन्य आरोपी को दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय पहलवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर 23 वर्षीय सागर धनखड़ और उनके दो दोस्तों की 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम में पिटाई की थी। इसके बाद सागर और उनके दोस्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सागर की इलाज के दौरान गंभीर चोटों की वजह मौत हो गई थी।

सुशील कुमार हैं हत्या के मास्टरमाइंड

दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा, सुशील कुमार हत्या की घटना के मास्टर माइंड हैं, उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची। हत्या के सहआरोपियों ने हथियार मुहैया कराए। इस हत्या की साजिश में हरियाणा और दिल्ली के अपराधियों को भी शामिल किया गया। सागर और उनके साथियों का विभिन्न इलाकों से अपहरण किया गया और इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

कोर्ट ने खारिज कर दी थी सुशील की अग्रिम जमानत की याचिका

पिछले साल 18 मई को सुशील कुमार ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत की अग्रिम याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि मामले की जांच पक्षपातपूर्ण तरीके से हो रही है। कोर्ट ने उनकी दलील को नकारते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article