क्रिकेट

NZ vs SL 3rd ODI Live Streaming: कब और कहां देखें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे

NZ vs SL 3rd ODI Live Streaming: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 जनवरी को होगा। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। यह मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा।

Image

न्यूजीलैंड और श्रीलंला लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

NZ vs SL 3rd ODI Live Streaming: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इडेन पार्क ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला सुबह 6.30 बजे शुरू हो जाएगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले होगा। न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे है। तीसरे मुकाबले में उसके पास क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है जबकि श्रीलंका की टीम लाज बचाने उतरेगी।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में फेल श्रीलंका

श्रीलंका की बात करें तो अब तक हुए दोनों मुकाबलों में उनके बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने निराश किया है। इसी का नतीजा है कि टीम क्लीन स्वीप के मुहाने पर खड़ी है। कुसल मेंडिस बल्ले से जरूर फाइटिंग की है, लेकिन उन्हें बाकी खिलाड़ियों का सहयोग नहीं मिला है। दूसरे मुकाबले में तो महीश तीक्ष्णा ने हैट्रिक ली फिर भी परिणाम श्रीलंका के पक्ष में नहीं था।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड दोनो ही मोर्चों पर खरा उतरा है। बल्लेबाजी में रचिन रवींद्र और विल यंग ने कमाल का काम किया है तो गेंदबाजी में डफी और मैच हेनरी ने कमाल किया है। यदि आप न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा (New Zealand vs Sri Lanka 3rd ODI Match Date)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला शनिवार (11 जनवरी 2024) को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (New Zealand vs Sri Lanka 3rd ODI Match Venue)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला इडेन पार्क ऑकलैंड में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (New Zealand vs Sri Lanka 3rd ODI Match Time)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 6 बजे होगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (New Zealand vs Sri Lanka 3rd ODI Match On Tv)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (New Zealand vs Sri Lanka 3rd ODI Match Live Streaming)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article