स्पोर्ट्स

हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया ने बताया, अपनी बायोपिक में किस अभिनेत्री को देखना चाहेंगी

Savita Punia Reveals Which Actress She Would Like In Her Biopic: भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे अनुभवी व महान खिलाड़ी सविता पूनिया ने इच्छा जाहिर की है, कि अगर उन पर कोई फिल्म बनती है तो वो किस अभिनेत्री को अपनी भूमिका में देखना चाहेंगी।

Image

सविता पूनिया (Instagram/savitapuniahockey)

भारतीय महिला हॉकी की दीवार कही जाने वाली सबसे अनुभवी खिलाड़ी सविता पूनिया का जीवन संघर्षों पर जुनून की जीत की अनूठी कहानी है और उनका मानना है कि अगर इस पर कोई बायोपिक बनती है तो वह प्रियंका चोपड़ा को मुख्य भूमिका में देखना चाहेंगी। इस साल विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1974 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। फिर इस महीने जापान में एशियाई खेलों में 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई किया जिसमें धुरंधर गोलकीपर सविता की अहम भूमिका रही।

यह पूछे जाने पर कि अगर उन पर कोई बायोपिक बनती है तो वह किस अभिनेत्री को अपने किरदार में देखना चाहेंगी, 36 वर्षीय सविता ने यहां ’पीटीआई-भाषा’ से खास बातचीत में कहा, "मैंने कभी सोचा नहीं कि मुझ पर कोई मूवी बने। लेकिन अगर बनती है, तो प्रियंका चोपड़ा मेरी पसंदीदा हैं और मुझे लगता है कि वह इस रोल के साथ न्याय कर पायेंगी। उनका भी सफर देखती हूं तो काफी प्रेरित करती हैं।" प्रियंका पहले भी महान मुक्केबाज एमसी मेरीकोम पर बनी फिल्म में उनकी भूमिका निभा चुकी हैं।

आम लड़कियों की तरह सजना-संवरना नहीं पसंद

अपनी मम्मी की बीमारी के कारण पांचवीं कक्षा से घर संभालने से लेकर गाय-भैंसों की देखभाल तक सारे काम करने वाली सविता को आम लड़कियों की तरह सजना संवरना पसंद नहीं है, लेकिन वह किताबें पढने की शौकीन हैं।

किताबें पढ़ना पसंद है

हॉकी से इतर शौक के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "मुझे किताबें पढना और संगीत सुनना पसंद है। दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा से करती हूं। फिल्में ज्यादा नहीं देखती। शायद आज तक आठ या नौ फिल्में देखी होंगी, जिसमें आखिरी फिल्म दीपिका पादुकोण की ’छपाक’ थी।’’

महिला खिलाड़ियों का संघर्ष अलग होता है

पिछले दो दशक से अधिक समय से हॉकी खेल रहीं सविता ने कहा कि महिला खिलाड़ियों का संघर्ष अलग तरह का होता है, लेकिन भारतीय महिला हॉकी में नये कोचिंग स्टाफ के साथ अब खुलकर बात करने से इनसे पार पाना आसान हो गया है। उन्होंने कहा, ठयह सच है कि एक महिला खिलाड़ी की चुनौतियां पुरूषों से अधिक होती हैं। मसलन पीरियड्स के दौरान कई खिलाड़ी चल भी नहीं पातीं, लेकिन प्रतियोगिता के दौरान रेस्ट भी नहीं ले सकतीं। नये कोचिंग स्टाफ के आने के बाद अब इस पर भी काम किया गया है कि इसे कैसे हैंडिल किया जाये, इसके लिये खास डाइट, खास व्यायाम बनाए गए।"

उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है कि अब महिला खिलाड़ी खुलकर इस पर बात करने लगी हैं, जबकि कुछ साल पहले तक इसे लेकर टैबू था। अब हम इसे अतिरिक्त ताकत समझकर खेलते हैं।"

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article