क्रिकेट

NZ vs AUS 3rd T20 Pitch Report, Weather: न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया तीसरे T20I मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

NZ vs AUS 3rd T20 Pitch Report, Eden Park and Auckland weather forecast: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। ये मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क में आयोजित होने जा रहा है। यहां पर जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और ऑकलैंड के मौसम का हाल।

Image

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20

NZ (New Zealand) vs AUS (Australia) 3rd T20 Pitch Report and Wellington Weather Forecast Today Match: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार को ऑकलैंड में खेला जाने वाला है। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से आगे चल रही है। टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड सीरीज का जीत के साथ अच्छा अंत करना चाहेगी।

दूसरे टी20I में ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया। ट्रैविस हेड ने शीर्ष क्रम में 22 गेंदों में 45 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन वे नियमित अंतराल पर विकेट खोते रहे। कमिंस ने निचले क्रम में 28 रन बनाए और टीम 19.5 ओवर में 174 रन पर ढेर हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लड़खड़ा गए। ग्लेन फिलिप्स ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 42 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से समर्थन की कमी के कारण वे 17 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गए और 72 रन से गेम हार गए।

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट कैसी है? (NZ vs AUS 3rd T20 Pitch Report)

तीसरा टी20 मैच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑकलैंड के ईडेन पार्क में होने जा रहा है। इस मैदान पर अब तक 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इन सभी 27 मैचों में न्यूजीलैंड की टीम हिस्सा थी और उन्होंने 11 मैच जीते। यहां आखिरी बार टी20 मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 फरवरी 2024 को खेला गया था, न्यूजीलैंड ने वो मैच 72 रनों से गंवाया था। अगर न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो दोनों टीमों के बीच यहां चार टी20 मैच खेले गए हैं और इन चारों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा था। यहां की पिच एक हाई स्कोरिंग पिच साबित होती आई है, जबकि गेंदबाजों में यहां तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। यहां का सर्वाधिक स्कोर (245 रन) ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है।

रविवार को कैसा होगा ऑकलैंड का मौसम? (Auckland Weather Today)

ऑकलैंड में तीसरा टी20 मैच खेला जाना है तो यहां के मौसम की चर्चा भी कर लेते हैं। फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि यहां लगातार पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम रहा है और रविवार को भी यहां बारिश का अनुमान है। हालांकि उम्मीद है कि बारिश कुछ समय जरूर देगी कि कुछ ओवरों का मैच हो सके। वहीं उमस बहुत रहने वाली है। ऑकलैंड का तापमान रविवार को अधिकतम 23 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article