क्रिकेट

IND vs SL T20I: श्रीलंका को डबल झटका, चमीरा के बाद अब ये खिलाड़ी भी टी20 सीरीज से बाहर

Nuwan Thushara Out Of IND vs SL T20I Series: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार से शुरू होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज से पहले श्रीलंका को डबल झटका लगा है। एक दिन पहले दुशमंता चमीरा के सीरीज से बाहर होने की खबर आई थी और अब नुवान तुषारा भी चोटिल होने के बाद टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Image

नुवान तुषारा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज 2024
  • श्रीलंका क्रिकेट टीम को लगा डबल झटका
  • चमीरा के बाद अब तुषारा भी सीरीज से बाहर

IND vs SL T20 Series: श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी के बुधवार को अभ्यास सत्र के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी।

श्रीलंका ने तुषारा की जगह एक अन्य तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया है। तुषारा की चोट श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है क्योंकि यह तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में था। उन्होंने पिछले महीने टी20 विश्व कप में श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक आठ विकेट लिए थे। उनका इकोनॉमी रेट भी 5.62 था।

तुषारा चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला से बाहर होने वाले श्रीलंका के दूसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले दुष्मंथा चमीरा को अस्वस्थ होने के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था। उनकी जगह असिथा फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article