क्रिकेट

T20 WC 2024: पंत या सैमसन नहीं, ये 42 वर्षीय खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का विकेटकीपर, सहवाग ने बताया नाम

T20 World Cup 2024 Indian Wicketkeeper: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, जो 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे उन्होंने एमएस धोनी को भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल करने की वकालत की है।

Image

वीरेंदर सहवाग एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक (फोटो- Wikipedia/Dinesh karthik X)

KEY HIGHLIGHTS
  • जून में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • भारतीय टीम के विकेटकीपर को लेकर चर्चा जारी
  • वीरेंद्र सहवाग ने इस 42 वर्षीय खिलाड़ी का किया चयन

T20 World Cup 2024 Indian Wicketkeeper: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान जल्द ही किया जाने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का विकेटकीपर कौन होगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एमएस धोनी को भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल करने की वकालत की है। उनके अनुसार, जिस तरह से धोनी आईपीएल के मौजूदा सीज़न में कीपिंग और बल्लेबाजी कर रहे हैं, वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले 20-टीम मेगाइवेंट में भारत के लिए कीपर की भूमिका निभाने के लिए उनसे बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं है।

भारत को टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा के साथ रखा गया है और वह 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में होने वाला है।

सहवाग ने की धोनी की वकालत

क्रिकबज पर रोहन गावस्कर और गौरव कपूर के साथ बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक को लेकर हो रही चर्चा के दौरान सहवाग ने धोनी को खिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि - इन्होंने(दिनेश कार्तिक) ने तो बयान दिया है (टी20 विश्व कप के लिए तैयार)। एक बंदे ने बयान नहीं दिया है, उसके भी आंकड़े दिखाउ? इनका 255 का स्ट्राइक रेट है। टी20 वर्ल्ड कप में जो हमारा शेड्यूल है, जिसमें हम खेलेंगे। कितनी अच्छी टीमों से खेलेंगे पहले दौर में? पहले राउंड में तो बैटिंग ही नहीं आनी। सिर्फ ध्यान रखते हुए वह करनी है, वो तो वाह भी कर रहे हैं वो (धोनी)। जो बैटिंग आनी है वो तो 3 टीमों के खिलाफ आनी है: ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका। पाकिस्तान भी मैं इतना नहीं मान रहा लेकिन चलो पाकिस्तान भी ले लो तो 4 टीमों के खिलाफ वह बल्लेबाजी कर रहे हैं आनी है वो भी आखिरी के 3 ओवर में। तो इनसे बेहतर कौन है फिर?”

धोनी के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल

भले ही सहवाग ने एक सही बात कही हो, लेकिन धोनी के लिए 2024 टी20 विश्व कप में भारत के लिए खेलना लगभग असंभव है क्योंकि वह अगस्त 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल सीएसके के लिए आईपीएल में खेलते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article