क्रिकेट

IND vs PAK: मैच से पहले नहीं हुआ हैंडशेक, टीम इंडिया ने जारी रखा एशिया कप की पॉलिसी

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के वक्त नो हैंडशेक की पॉलिसी जारी रही। इससे पहले जब सूर्यकुमार यादव से हैंडशेक को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने 24 घंटे का इंतजार करने के लिए कहा था।

Image

भारत-पाकिस्तान मैच (साभार-X)

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सूर्या एंड कंपनी ने नो हैंडशेक की पॉलिसी को जारी रखा। टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। भारत-पाकिस्तान मैच से पहले किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने इस सवाल को टाल दिया था और कहा था कि इसके लिए आपको 24 घंटे का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन टॉस के समय नो हैंडशेक की पॉलिसी को टीम इंडिया ने जारी रखा। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसका मतलब है कि इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।

एशिया कप में हुई थी शुरुआत

नो हैंडशेक की शुरुआत एशिया कप 2025 से हुई थी। पूरा विवाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुआ था। सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाने से परहेज किया था। कप्तान ने पुष्टि की थी कि यह निर्णय भारतीय सरकार और बीसीसीआई के निर्देशों के अनुरूप था। इसके बाद, भारतीय महिला टीम और और एशिया कप में भारतीय युवा टीम ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैचों में इसी पॉलिसी को कायम रखा था।

इससे पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने नो हैंडशेक मुद्दे पर विवादित पोस्ट किया। भारत ने 'हाथ न मिलाने' का जो नियम शुरू किया है, वह बहुत ही बेवकूफी भरा है। हमारे जैसे देश के लिए यह शोभा नहीं देता। या तो खेल भावना के अनुरूप सही तरीके से खेलें, या फिर बिल्कुल न खेलें।

आज के मैच में भारत-पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग

भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन (Pakistan Playing XI)- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article