देश

इजरायल में कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री? आइजेनकोट के सामने पीछे छूटे नेतन्याहू, 67 सांसदों का मिला समर्थन

Israel Govt Formation Formula: इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कमजोर नजर आ रहे हैं, जबकि उनके विरोधी पूर्व रक्षा मंत्री गादी आइजेनकोट ने सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए जरूरी आंकड़ा हासिल कर लिया है।

Image

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके विरोधी गादी आइजेनकोट

Photo : AP

Israel Govt Formation Formula: इजरायल में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। इस बार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कमजोर नजर आ रहे हैं, जबकि उनके विरोधी पूर्व रक्षा मंत्री गादी आइजेनकोट ने सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए जरूरी आंकड़ा हासिल कर लिया है।

इजरायल की संसद में कुल 120 सीटें हैं और गादी आइजेनकोट ने चुनाव नतीजे सामने आने के बाद अन्य दलों के साथ सलाह-मशविरा कर 67 सदस्यों का समर्थन हासिल किया। वहीं, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में सांसदों की संख्या घटकर 46 रह गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article