क्रिकेट

NZ vs ENG Day 1 Highlights: मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने कराई कीवी टीम की वापसी

NZ vs ENG Day 1 Highlights: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन बाद में कीवी टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने शानदार वापसी की। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 291 रन बना लिए हैं और 3 विकेट अब भी बाकी हैं।

Image

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (साभार-X)

NZ vs ENG Day 1 Highlights: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन कीवी टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद शानदार वापसी की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 49 और काइल जेमिसन 9 रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए हैं। दोनों 8वें विकेट के लिए 20 गेंद में 11 रन जोड़ चुके हैं और दूसरे दिन दोनों की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने की होगी। फिलिप्स ने पहले ब्लंडर के साथ, फिर स्मिथ के साथ साझेदारी की।

इंग्लैंड ने जीता था टॉस

इससे पहले इंग्लैंड के अंतरिम कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने रूट के इस फैसले को सही ठहराते हुए न्य़ूजीलैंड को शुरुआती झटके दिए। न्यूजीलैंड ने 14 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया और उसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट खोते रहे। एक वक्त टीम 107 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी।

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने कराई वापसी

न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडल और बाद में ग्लेन फिलिप्स ने टीम की वापसी करा दी। 5वें विकेट के लिए टॉम ब्लंडल और डेरिल मिचेल ने 81 रन की साझेदारी। उसके बाद ब्लंडल और फिलिप्स ने छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड की वापसी करा दी। अब न्यूजीलैंड की बची-खुची उम्मीद ग्लेन फिलिप्स के हाथों में है जो 49 रन बनाकर अब भी मैदान पर डंटे हुए हैं। इंग्लैंड की ओर से डेब्यूटेंट सोनी बेकर ने 15 ओवर में 63 रन देकर 2 जबकि जैकब बेथल ने 5 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर और जॉश टंग ने 1-1 विकेट चटकाया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article