क्रिकेट

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, शानदार तेज गेंदबाज फ्रैक्चर के कारण 3 महीन के लिए हुआ बाहर

NZ Pacer Will O'Rourke Out For 3 Months: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओराउरकी कमर के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण तीन महीने के लिये मैदान से दूर रहेंगे। ओराउरकी को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी।

Image

विल ओ'रोर्के चोटिल होकर 3 महीने के लिए बाहर

Photo : AP

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओराउरकी कमर के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण तीन महीने के लिये मैदान से दूर रहेंगे। ओराउरकी को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी।

विल को सर्जरी कराने की जरूरत नहीं है लेकिन स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कार्यक्रम में भाग लेना होगा । वो आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज और वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर में सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज में नहीं खेल सकेंगे।

विल ओराउरकी ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 11 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 39 विकेट झटके हैं। वहीं, 17 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 22 विकेट और 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वो 7 विकेट ले चुके हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article