क्रिकेट

IND-W vs NZ-W: भारत के खिलाफ इस कीवी खिलाड़ी को न्यूजीलैंड टीम में मौका, जानिए कब से शुरू होगा मुकाबला

IND-W vs NZ-W: भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसको लेकर न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ। टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Image

न्यूजीलैंड महिला टीम की खिलाड़ी। (फोटो- WHITE FERNS Twitter)

Photo : Twitter

IND-W vs NZ-W: विकेटकीपर बल्लेबाज पॉली इंगलिस को भारत के खिलाफ गुरुवार से अहमदाबाद में शुरू होने वाली तीन मैचों की महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए महिला टी20 विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 28 वर्षीय इंगलिस को महिलाओं के सुपर स्मैश में ओटागो स्पार्क्स और न्यूजीलैंड ए की तरफ से बल्लेबाज और विकेटकीपर दोनों भूमिकाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण टीम में लिया गया है। उन्हें इससे पहले जून मे पहली बार केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया था।

न्यूजीलैंड की महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने बयान में कहा, ‘‘हम पॉली के पहले दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया था।’ मातृत्व अवकाश के बाद जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू करने के बाद लॉरेन डाउन की भी टीम में वापसी हुई है। इस साल के शुरू में पीठ दर्द से परेशान रही रोजमेरी मैयर को विश्राम दिया गया है।

मैयर और ऑफ स्पिनर लीग कास्पेरेक को छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम की सभी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। सॉयर ने कहा, ‘‘भारत का दौरा बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह बहुत खास जगह है और मैं जानता हूं कि हर कोई आने वाली चुनौती का इंतजार कर रहा है। यह दौरा अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।’

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड महिला वनडे टीम

सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, एडेन कार्सन, लॉरेन डाउन, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पॉली इंगलिस (विकेटकीपर), फ्रान जोनास, जेस केर, मेली केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर , हन्ना रोवे, ली ताहुहू।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article