लंदन: न्यूजीलैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को महज 11 गेंदों के भीतर एक रन के अंतराल में चार विकेट झटककर मुकाबले में शानदार वापसी की, लेकिन बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर 193 रन की बढ़त के कारण इंग्लैंड की स्थिति अब भी मजबूत बनी हुई है। पहली पारी में केवल 140 रन बनाने के बावजूद 27 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी पारी में 226 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11.5 ओवर में 3 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। जीत के लिए कीवी टीम को 218 रन और इंग्लैंड को 7 विकेट की दरकार है। मैच के तीसरे ही दिन हार जीत का फैसला हो जाएगा। मेजबान इंग्लैंड के सिर पर हार का खतरा मंडरा रहा है। डेवोन कॉन्वे 12 (27) और नाईट वॉच मैन विल ओ'रूर्के 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 61 रन पर 6 विकेट के साथ की। इसके बाद कीवी टीम 113 रन बनाकर पहली पारी में ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 38 रन की पारी 5 विकेट चटकाने वाले काईल जैमीसन ने खेली वहीं 34 रन का योगदान ग्लेन फिलिप्स ने दिया। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए वहीं 3 विकेट जोश टंग और 2 गस एट्किंसन के खाते में गए। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 27 रन की मामूली बढ़त लेने में सफल रही।
दूसरी पारी की इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की। पहले विकेट के लिए बेन डकेट और एमिलो गे ने 52 रन की साझेदारी की। डकेट के 33 रन बनाकर आउट होने के बाद गे ने जैकब बैथेल के साथ मोर्चा संभाला और अपने डेब्यू टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़ दिया। दोनों ने स्कोर को 99 रन तक पहुंचाया। बैथेल 14(35) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 126 के स्कोर पर गे भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 57 रन बनाए। दूसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 126 रन से अचानक छह विकेट पर 127 रन हो गया। इसके बाद जेमी स्मिथ (34 गेंदों पर नाबाद 31 रन) और गस एटकिंसन (नाबाद 7) ने चाय तक टीम को संभाले रखा। इंग्लैंड ने लंच के बाद एक विकेट पर 72 रन से आगे खेलना शुरू किया। न्यूजीलैंड पहले ही ओवर में विकेट लेने के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन वह डीआरएस का फायदा नहीं उठा सका। मैट हेनरी की गेंद गे के पैड पर लगी थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किय। रिप्ले में गेंद लेग स्टंप से टकराती दिखाई दी। उस समय गे 24 रन पर खेल रहे थे।
इसी ओवर में जैकब बेथेल के खिलाफ पगबाधा की अपील पर अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया। न्यूजीलैंड ने इस बार डीआरएस लिया, लेकिन ’अंपायर्स कॉल’ के कारण फैसला नहीं बदला। बेथेल को आठ रन के स्कोर पर डेवोन कॉनवे ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया, लेकिन उनकी किस्मत ज्यादा देर तक साथ नहीं रही। मैट हेनरी की नीची रहती गेंद उनके बल्ले के नीचे से निकलकर विकेटों से जा टकराई। बेथेल ने 14 रन बनाए। दूसरे छोर पर गे ने संघर्ष जारी रखा और 84 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 22 वर्षों में घरेलू मैदान पर पदार्पण टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले सलामी बल्लेबाज बने। उन्होंने 95 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 57 रन बनाए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 61 रन से आगे खेलते हुए की, लेकिन उसकी पूरी टीम पहले घंटे के भीतर 113 रन पर सिमट गई। बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड ने मात्र 29 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे, हालांकि अंतिम चार बल्लेबाजों ने 84 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में सतर्क शुरुआत की। कम रोशनी के कारण दोपहर बाद मैदान की फ्लडलाइट्स भी जला दी गईं।
बेन डकेट को 12 रन के स्कोर पर मार्को यानसन की गेंद पर रचिन रवींद्र ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया, लेकिन वह 33 रन बनाकर विल ओ’रूर्के की गेंद पर आउट हो गए। डकेट और पदार्पण कर रहे गे ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। दिन की शुरुआत में जॉश टंग और ओली रॉबिन्सन ने इंग्लैंड के लिए शानदार गेंदबाजी की। रॉबिन्सन ने पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी समेटी, जबकि टंग ने तीन विकेट झटके। गस एटकिंसन को दो सफलताएं मिलीं। टंग ने पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (34) और नाथन स्मिथ (15) को आउट किया, लेकिन काइल जैमीसन ने 29 गेंदों पर नाबाद 38 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
