क्रिकेट

Pakistan Cricket Team Hotel Fire: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में बड़ा हादसा, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के होटल में लगी भयंकर आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

Pakistan Cricket Team Hotel Fire, National Womens One Day Championship: चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी से पहले पाकिस्तान में एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी बाल बाल बचे। हालांकि, हादसे में अभी तक कोई हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

Image

पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम जिस होटल में ठहरी थी, वहां भयंकर आग लग गई। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

Pakistan Cricket Team Hotel Fire, National Womens One Day Championship: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल यानी 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। टूर्नामेंट को लेकर पिछले कई दिनों से खींचतान चल रहा है, लेकिन इस बीच पाकिस्तान में बड़ा हादसा हो गया। पाकिस्तान के कराची में इन दिनों नेशनल विमेंस वनडे चैम्पियनशिप चल रहा है। इसको लेकर टीम की खिलाड़ी होटल में ठहरी हुई थी, वहां भयंकर आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में अभी तक कोई हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।

इस हादसे ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पोल खोलकर रख दी है। अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। ऐसे में पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन की संभावना भी कम दिख रही है।

रद्द करना पड़ा चैंपियनशिप

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद बोर्ड ने घरेलू महिला टूर्नामेंट नेशनल विमेंस चैंपियनशिप 2024-25 को रद्द कर दिया है। यह टूर्नामेंट कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था। इस टूर्नामेंट में 5 टीमें उतरी थी।

खिलाड़ियों का सामना हुआ खात

पीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, आगजनी में खिलाड़ियों का सामना जलकर खाक हो गया है। इस घटना के बाद बोर्ड ने चैम्पिनशिप को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगजनी के समय होटल में पांच खिलाड़ी अपने-अपने कमरों में आराम कर रही थीं। हालांकि, सभी खिलाड़ी ठीक हैं।

फरवरी-मार्च 2025 में होगा टूर्नामेंट

पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल फरवरी-मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। टूर्नामेंट में पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, अफगानिस्तान सहित कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगे। इस टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, अभी चैम्पियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article