मुंबई इंडियंस (एमआई) आईपीएल शेड्यूल 2025, टाइम टेबल, वेन्यू , फुल स्क्वॉड, प्लेइंग 11 यहां से देखें: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 23 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 18वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। इसें मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा, जहां हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस (MI) का सामना पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम से होगा। वहीं, लीग मुकाबले में टीम का आखिरी मुकाबला 15 मई को मुंबई में खेला जाएगा। इसमें टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में पांच बार चैम्पियन बनी है। वहीं, पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई की टीम उतरी थी। जिसमें टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।
मुंबई इंडियंस (एमआई) आईपीएल शेड्यूल 2025 यहां से देखें (Mumbai Indians (MI) TATA IPL 2025 Full Schedule in Hindi)
| तारीख | दिन | बनाम | स्थान | समय |
| 23 मार्च | रविवार | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | 7:30 PM |
| 29 मार्च | शनिवार | गुजरात टाइटंस | अहमदाबाद | 7:30 PM |
| 31 मार्च | सोमवार | कोलकाता नाइटराइडर्स | मुंबई | 7:30 PM |
| 04 अप्रैल | शुक्रवार | लखनऊ सुपर जायंट्स | लखनऊ | 7:30 PM |
| 07 अप्रैल | सोमवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु | मुंबई | 7:30 PM |
| 13 अप्रैल | रविवार | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | 7:30 PM |
| 17 अप्रैल | गुरुवार | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई | 7:30 PM |
| 20 अप्रैल | रविवार | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई | 7:30 PM |
| 23 अप्रैल | बुधवार | सनराइजर्स हैदराबाद | हैदराबाद | 7:30 PM |
| 27 अप्रैल | रविवार | लखनऊ सुपर जायंट्स | मुंबई | 3:30 PM |
| 01 मई | गुरुवार | राजस्थान रॉयल्स | जयपुर | 7:30 PM |
| 06 मई | मंगलवार | गुजराज टाइटंस | मुंबई | 7:30 PM |
| 11 मई | रविवार | पंजाब किंग्स | धर्मशाला | 3:30 PM |
| 15 मई | गुरुवार | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई | 7:30 PM |
आईपीएल 2024 में ऐसा था मुंबई का प्रदर्शन (MI Performance in IPL 2024)
पांच बार की चैम्पियंस मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन यानी आईपीएल 2024 का सीजन अच्छा नहीं रहा था। टीम को 14 लीग मुकाबलों में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत मिली थी, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम कुल 8 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर रही थी।
आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियन्स की पूरी टीम (MI Full Players List For IPL 2025)
हार्दिक पांड्य (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।
