क्रिकेट

एमएस धोनी ने अनंत-राधिका को दी अपने स्पेशल अंदाज में शादी की बधाई

एमएस धोनी ने अपने स्पेशल अंदाज में राधिका और अनंत अंबानी को विवाह की बधाई दी है। धोनी ने राधिका के पिता को भी एक सॉन्ग डेडिकेट किया है।

Image

एमएस धोनी, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी

KEY HIGHLIGHTS
  • धोनी ने राधिका और अनंत को शादी की दी है बधाई
  • राधिका को बहन की तरह गले लगाकर किया विदा
  • राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट को डेडिकेट किया एक गीत

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आम तौर पर सोशल मीडिया पर बेहद कम सक्रिय रहते हैं। लेकिन जब भी वो कुछ पोस्ट करते हैं तो वो अपने आप में स्पेशल होता है। हाल ही टीम में टीम इंडिया के दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद धोनी ने इन्स्टाग्राम पर बधाई दी थी। अब उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की बधाई थी। धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ अंबानी परिवार की इस हाई प्रोफाइल शादी की तकरीबन हर रस्म में शिरकत करते नजर आए।

छोटी बहन की तरह राधिका को किया विदा

ऐसे में उन्होंने शादी समारोह के समापन के बाद सोशल मीडिया पर राधिका की गले लगाकर विदा करते हुए तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ पत्नी साक्षी, मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी रणवीर सिंह और दीपिका नजर आ रहे हैं। सफेद रंग की डिजाइनर शेनवानी पहने धोनी ने राधिका को ऐसे गले लगाया है जैसे वो अपनी छोटी बहन को विदा कर रहे हैं। राधिका भी धोनी के गले लगकर बेहद खुश नजर आ रही हैं।

कभी फीकी न पड़े मुस्कान

धोनी ने इस तस्वीर के साथ जो मैसेज लिखा है वो भी शानदार है। धोनी ने राधिका, फिल्म राजी का गीत दिलबरो बैकग्राउंड में लगाया और लिखा, राधिका! आपकी चमकती मुस्कान कभी फीकी न पड़े! अनंत, राधिका को उसी प्यार और दयालुता के साथ रखना और उसकी देखभाल करना जैसा आप अपने आस-पास के सभी लोगों के साथ करते हैं। आपकी शादीशुदा ज़िंदगी खुशियों, हंसी और रोमांच से भरी रहे। बधाई हो और जल्द ही आप सभी से मुलाकात होगी! और ये गीत वीरेन अंकल के लिए है।

वीरेन मर्चेंट राधिका के पिता हैं। वीरेन मर्चेंट हेल्थकेयर कंपनी Encore के सीईओ हैं। उनकी कंपनी की 2000 करोड़ रुपये की है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article