क्रिकेट

VIDEO: आईपीएल दूर, लेकिन अभी से माही की तैयारी शुरू, देखिए वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:33 PM IST

CSK Captain MS Dhoni takes on nets: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में हैं और वो अपनी तमाम अन्य गतिविधियों के साथ-साथ शायद अभी से आईपीएल 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। धोनी का ताजा वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

एम एस धोनी

Photo : Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अगला सीजन अभी काफी दूर है और पूरी दुनिया टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुटी है। लेकिन दुनिया जहां के इस उत्साह से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी अपने गृहनगर रांची में बल्लेबाजी के अभ्यास में जुटे हुए हैं। उनका एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है।

धोनी का झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। झारखंड क्रिकेट टीम इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रही है और उनके खिलाड़ी रांची में अभ्यास कर रहे हैं। धोनी भी रांची के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास मेंं जुट गए और देखते-देखते उनका वीडियो वायरल हो गया।

गौरतलब है कि धोनी ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने से पहले झारखंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने राज्य टीम के लिए 2015 और 2017 में वापसी की थी और विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी भी की थी।

जहां तक बात है आईपीएल की तो ये तय है कि आगामी आईपीएल संस्करण में माही एक बार फिर धमाल मचाते नजर आएंगे। वो चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते नजर आ सकते हैं। धोनी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वो चेन्नई (चेपक) के लोगों का आईपीएल 2023 में जरूर मनोरंजन करेंगे, ऐसे में इस बार उनके अंतिम आईपीएल सीजन की चर्चा फिर हवा में उड़ सकती है। चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) एक बार फिर धोनी की कप्तानी में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article