MS Dhoni Viral Social Media Post: टी20 विश्व कप के पहले संस्करण (2007) में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में 96 रनों से हराने के बाद 2026 संस्करण जीतने के लिए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया की सराहना की। धोनी ने मुख्य कोच गौतम गंभीर पर एक मजाकिया टिप्पणी की, जबकि जसप्रीत बुमराह के लिए सबसे खास शब्द कहे।
आमतौर पर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भारत द्वारा तीसरी बार टूर्नामेंट जीतने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेश पोस्ट कर ही दिया। उन्होंने 603 दिनों के बाद इंस्टाग्राम पर पहली बार पोस्ट किया था।।
धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम और सहयोगी स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रशंसकों को बड़ी बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। कोच साहब आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है, मुस्कान के साथ तीव्रता एक किलर कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया। आनंद लें दोस्तों (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर)।"
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धोनी ने मैच का लुत्फ उठाया, साथ थे रोहित शर्मा
एमएस धोनी अहमदाबाद में थे और उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल की तरह स्टेडियम से टीम इंडिया के लिए चीयर किया। रोहित शर्मा और कपिल देव भी वहां मौजूद रहे, जिसका मतलब है कि भारत के पिछले तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान सभी ग्राउंड पर मौजूद थे। सूर्यकुमार यादव भी दिग्गज तिकड़ी में शामिल हो गए और भारतीय क्रिकेट के वर्ल्ड कप इतिहास में गौरव दिलाने वाले चौथे कप्तान बन गए। अब धोनी जल्दी ही आईपीएल में खेलते नजर आएंगे जो संभावित रूप से उनका अंतिम आईपीएल ही होगा, क्योंकि संजू सैसमन की चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री के बाद भविष्य के विकेटकीपर व कप्तान का संकट समाप्त होता दिखने लगा है।
