क्रिकेट

MS Dhoni Video: धोनी ने आईपीएल 2026 के लिए शुरू की तैयारी, देखें वीडियो

MS Dhoni Video: आईपीएल 2025 से पहले एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह तैयारी करते नजर आ रहे हैं। संजू सैमसन के आने के बाद इस बात की संभावना और भी बढ़ गई है कि धोनी का यह आखिरी सीजन है।

Image

एमएस धोनी (साभार-IPL)

MS Dhoni Video: आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने रांची में अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने धोनी के प्रैक्टिस करने का एक वीडियो पोस्ट किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "देखो कौन वापस आ गया है। जेएससीए का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी।" इस वीडियो में उनके साथ झारखंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ तिवारी भी नजर आ रहे हैं।

हर बार की तरह इस बार भी धोनी को लेकर यह चर्चा है कि वह आखिरी बार आईपीएल में नजर आ सकते हैं। धोनी भले ही सीएसके की कप्तानी छोड़ चुके है, लेकिन अब भी उनकी दीवानगी में जरा भी कमी नहीं आई है और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पूरे साल इंतजार करते हैं। पिछले सीज़न में, सीएसके 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर रही। इस दौरान धोनी का प्रदर्शन भी फीका रहा था। उन्होंने 13 पारियों में 24.50 के औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 रन नाबाद था।

चोट के कारण गायकवाड़ की अनुपस्थिति में धोनी ने सीएसके की कप्तानी भी की थी। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के आने के बाद ऐसा लगने लगा है कि धोनी शायद इस सीजन टीम को अलविदा कह देंगे यही कारण है कि संजू को जडेजा की जगह ट्रेड किया गया है। धोनी आईपीएल इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने 278 मैचों और 242 पारियों में 38.80 के औसत से 5,439 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 137.45 है और उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84* है।

युवा खिलाड़ियें के भरोसे सीएसके

हमेशा अनुभव को तरजीह देने वाली सीएसके अब युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिखा रही है। पिछले सीजन आक्रामक बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे और उर्विल पटेल के शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद टीम ने इस बार भी कुछ नए चेहरों को शामिल किया है। इस बार टीम ने उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। ये दोनों टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings Squad): आईपीएल 2026 के लिए पूरी टीम: अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, सरफराज खान (75 लाख रुपये), कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़ रुपये), प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपये), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपये), अमन खान (40 लाख रुपये), जैक फॉल्क्स (75 लाख रुपये), अकील होसेन (2 करोड़ रुपये), राहुल चाहर (5.2 करोड़ रुपये), मैट हेनरी (2 करोड़ रुपये)।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article