क्रिकेट

1970 मॉडल की Ford Mustang चलाते दिखे एमएस धोनी, वीडियो वायरल

धोनी के बाइक और कार के शौक से भला कौन नहीं जानता। दिग्गज कप्तान ने अपने फॉर्म हाउस पर एक गराज बना रखा है, जिसमें उनकी पसंद की 100 से ज्यादा बाइक और कई दुर्लभ और विंटेज कार का कलेक्शन हैं। कारब्लॉग के अनुसार, धोनी ने साल 2021 में 1970 की Ford Mustang खरीदी थी, जिसे बाद में आइकॉनिक 1969 मॉडल जैसा दिखने के लिए मॉडिफाई किया गया था।

Image

धोनी ने चलाई Ford Mustang कार। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी को 1970 मॉडल की फोर्ड मस्टैंग कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 45 साल के धोनी को वीडियो में रेड कलर की कार को चलाते हुए रांची स्थिति अपने फॉर्म हाउस में जाते हुए देखा जा सकता है।

धोनी के बाइक और कार के शौक से भला कौन नहीं जानता। दिग्गज कप्तान ने अपने फॉर्म हाउस पर एक गराज बना रखा है, जिसमें उनकी पसंद की 100 से ज्यादा बाइक और कई दुर्लभ और विंटेज कार का कलेक्शन हैं। कारब्लॉग के अनुसार, धोनी ने साल 2021 में 1970 की Ford Mustang खरीदी थी, जिसे बाद में आइकॉनिक 1969 मॉडल जैसा दिखने के लिए मॉडिफाई किया गया था।

रेड कलर की चलाई कार

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि धोनी रेड कलर की कार को चलाते हुए अपने फॉर्म हाउस के अंदर जा रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस गेट के आस-पास खड़े हुए उनका इंतजार कर रहे थे। धोनी के गैराज में रेयर कारों में निसान जोंगा 1, हमर H2 और रोल्स-रॉयल्स रेथ II शामिल हैं। उन्हें अक्सर रांची में अपनी कारों और बाइक्स को धुमाते हुए देखा गया है।

नहीं खेल पाएं थे आईपीएल 2026

क्रिकेट की बात करें तो अनुभवी-विकेटकीपर बल्लेबाज को आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2026 आईपीएल में देखा गया था। घुटने में दर्द की वजह से वह आईपीएल का सीजन नहीं खेल पाए थे। इसके बाद धोनी को इंग्लैंड में देखा गया। जहां वह भारतीय टीम का मैच देखते हुए देखे गए थे। धोनी ने पांच मैच की टी20 सीरीज और वनडे सीरीज स्टेडियम में बैठकर देखी।

इंग्लैंड में दिखें थे धोनी

धोनी अपना जन्मदिन मनाने के लिए इंग्लैंड पहुंचे थे। नॉर्टिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20I मैच के दौरान धोनी स्टेडियम पहुंचे थे। इसके बाद धोनी लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी वनडे मैच के दौरान स्टैंड में बैठे हुए दिखे। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि धोनी साल 2027 में अपना आखिरी आईपीएल खेलने उतरेंगे। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि धोनी अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं उतरेंगे।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article