क्रिकेट

CSK New Captain: एमएस धोनी दोबारा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान, जानें अचानक क्यों हुआ बड़ा बदलाव

CSK New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक बड़ा बदलाव हो गया है। दरअसल टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट के चलते बाहर हो गए हैं वहीं उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा टीम का कप्तान बनाया गया है। इसकी जानकारी खुद टीम के कोच ने दे दी है।

Image

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- AP)

CSK New Captain: चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्टर की वजह से आईपीएल 2025 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर टीम की कमान एमएस धोनी के हाथों में सौंप दी है। महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले भी 2022 में रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद टीम के कप्तान बन गए थे और टीम को एक बार फिर से उनसी टीम को वापसी कराने की उम्मीद होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आधिकारिक तौर पर रुतुराज के टूर्नामेंट से बाहर होने और धोनी के हाथ में कप्तानी सौंपे जाने का ऐलान किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अबतक खेले पांच मैच में केवल एक में जीत दर्ज कर सकी है और चार में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में धोनी की कप्तानी में क्या एक बार फिर कोई करिश्मा देखने को मिलेगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन धोनी के फैन्स एक बार फिर थाला को चेन्नई की कमान संभालता देख पाएंगे।

मुश्किल हालात में सीएसके की टीम

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का इस साल अभी तक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और इसमें से केवल एक ही जीत पाई है। टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की लीडरशीप पर भी सवाल उठ रहे थे वे अपनी बललेबाजी से भी कमाल नहीं कर पा रहे थे। टीम की सबसे बड़ी परेशानी अभी भी उनकी बल्लेबाजी ही बनी हुई है जो कि उम्मीद के मुताबिक नहीं चली है हालांकि धोनी अब कप्तान बने हैं तो टीम में नई उर्जा आएगी और वे बल्लेबाजों को प्रोत्साहित कर सकते हैं और टीम के नतीजे को बदलने की पूरी कोशिश करेंगे।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article