स्पोर्ट्स

ENG vs FRA, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 के अंतर से मात देकर किया कांस्य पदक पर कब्जा

इंग्लैंड ने फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में 6-4 के अंतर से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। बुकायो साका की हैट्रिक की बदौलत इंग्लैंड ने ये कारनामा किया।

Image

इंग्लैंड फुटबॉल टीम

Photo : AP

मियामी: इंग्लैंड ने बुकायो साका की हैट्रिक की बदौलत इंग्लैंड ने फ्रांस को ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में 6-4 के अंतर से मात देकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरा स्थान हासिल किया। इंग्लैंड के लिए तीन गोल बुकायो साका (37',45+1', 87'(P)) ने, डेक्लेन राइस(3'), एज़री कोंसा (18') और जूड बेलिंगघम (90'+8) ने किए। वहीं फ्रांस के लिए दो गोल कप्तान कीलियन एम्बाप्पे ने, एक-एक गोल ब्रैडली बारकोला और एक ओस्मान डेमेब्ले ने किए। 1966 के बाद यह इंग्लैंड की वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। यह मुकाबला फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे ज्यादा गोल वाला मुकाबला रहा। मैच में कुल 10 गोल हुए। इंग्लैंड ने अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल में बढ़त बनाने के बाद डिफेंसिव होने की भूल नहीं की और फ्रांस के खिलाफ पूरे मैच में अपना आक्रामक रुख बरकरार रखा।

6-4 के अंतर से इंग्लैंड ने किया कांस्य पदक पर कब्जा

कप्तान हैरी केन के बगैर खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और पहले ही हॉफ में 4 गोल की बढ़त हासिल कर ली थी। मैच के फर्स्ट हॉफ में कीलियन एम्बाप्पे की कप्तानी वाली टीम कोई गोल नहीं कर सकी। सेकेंड हॉफ में फ्रांस की टीम ने शानदार वापसी की और 21 मिनट के अंतराल में ताबड़तोड़ तीन गोल जड़कर स्कोर लाइन को 4-3 पर पहुंचा दिया। फ्रांस के जवाबी हमले के बाद भी इंग्लैंड की टीम ने हार नहीं मानी और अपने आक्रामक रुख बरकरार रखा। दूसरे हाफ के निर्णायक मौके पर पेनल्टी के जरिए बुकायो साका ने अपनी हैट्रिक पूरी करके इंग्लैंड को 5-3 से आगे कर दिया। लेकिन कहानी यहीं नहीं खत्म हुई एक्सट्राटाइम में डेम्बेले ने शानदार गोल करके स्कोर लाइन को फिर से 5-4 पर ला दिया। ऐसा लग रहा था कि फ्रांस बराबरी कर लेगा लेकिन दूसरे ही मिनट में इंग्लैंड के लिए मैच के आखिरी मिनट में बेलिंगघम ने गोल करके

इंग्लैंड की 6-4 के अंतर से जीत पक्की कर दी।

फर्स्ट हॉफ में इंग्लैंड ने बनाई 4-0 की बढ़त

इंग्लैंड ने मैच में शानदार शुरुआत करके अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। मैच के तीसरे ही मिनट में कार्यवाहक कप्तान राइस ने गोल करके इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद इंग्लैंड ने लय को बरकरार रखा और एज़री कोंसा ने 18वें मिनट में इंग्लैंड की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद बुकायो साका ने अपना धमाल दिखाया और फर्स्ट हॉफ के खत्म होते होते दो गोल करके इंग्लैंड को 4-0 की बढ़त दिला दी।

नहीं काम आया एम्बाप्पे का डबल धमाल

सेकेंड हॉफ की शुरुआत फ्रांस के आक्रमण के साथ हुई। फ्रांस के लिए पहला सेकेंड हॉफ के तीसरे मिनट में कीलियन एम्बाप्पे(48') ने किया। इसके बाद बारकोला ने गोल करके स्कोर लाइन को 4-2 कर दिया। इसके बाद एम्बाप्पे ने 66वें ने दूसरा गोल करके मैच का रोमांच बढ़ा दिया। ऐसे में इंग्लैंड ने हार नहीं मानी और जवाबी हमला करते हुए 87वें मिनट में 4-3 की बढ़त बना ली। अंत में डेम्बेले ने होल करके फ्रांस की नाटकीय वापसी कराने की कोशिश एक्स्ट्राटाइम में की लेकिन बेलिंगघम ने मैच का आखिरी और इंग्लैंड ने छठा गोल करके अपनी जीत सुनिश्चत कर ली।

एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, गोल्डन बूट की रेस में निकले मेसी से आगे

कीलियन एम्बापे की टीम भले ही इंग्लैंड से कांस्य पदक मुकाबला हार गई लेकिन उन्होंने गोल्डन बूट पर अपनी दावेदारी को दो गोल करके बरकरार रखा है। एम्बाप्पे के खाते में फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 10 गोल हो गए है वो लियोनल मेस्सी से 2 गोल आगे निकल गए हैं। उनके पास चार अस्सिट भी हैं। ऐसे में स्पेन के खिलाफ मुकाबले में दो गोल करके मेसी एम्बाप्पे को लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट अवार्ड पर कब्जा करने से रोक सकते हैं। इसके अलावा मेसी को पछाड़कर फीफा विश्व कप के इतिहास में 22 गोल के साथ एम्बाप्पे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। मेस्सी के खाते में 21 विश्व कप गोल दर्ज हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article