चंद्र एक शुभ ग्रह है, जिसे चंद्रमा भी कहा जाता है। चंद्रमा का ही अन्य ग्रहों के मुकाबले सबसे ज्यादा बार राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन होता है। हालांकि, इसके हर गोचर का प्रभाव राशियों के जीवन पर बहुत ही गहरा पड़ता है। खासकर, व्यक्ति की मानसिक स्थिति, भावनाओं, मन, जल से जुड़े कार्यों, माता से रिश्ता, स्मरण शक्ति, जल, सफेद रंग की चीजों और सुख-समृद्धि आदि पर असर सबसे अधिक होता है। बीते दिनों चंद्रमा ने कन्या राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजकुमार हैं। आज यहां पर आप इस गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानेंगे।
द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की देर रात चंद्रमा ने बुध ग्रह की दूसरी राशि कन्या में गोचर किया है। ये गोचर रात में करीब 11 बजकर 58 मिनट पर हुआ है। अब करीब दो दिन तक चंद्रमा कन्या राशि में ही रहेंगे। वो 21 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे के आसपास अपनी राशि बदलेंगे।
चंद्रमा का ये गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। न सिर्फ आपके काम वक्त पर पूरे होने लगेंगे, बल्कि आपको पुराने कार्यों को करने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा आप पारिवारिक समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह से सफल होंगे।
चंद्रमा की प्रिय राशि कर्क के जातकों के लिए ये गोचर लाभकारी रहेगा। यदि आपने किसी से उधार ले रखा है तो आप उनके पैसे वापस करने में सफल होंगे। इसके अलावा किसी बढ़िया जगह पर निवेश करने से मोटा आर्थिक लाभ होगा। लव लाइफ की बात करें तो वो हर उम्र के जातकों की सही रहेगी।
बुध की राशि कन्या में चंद्रमा का गोचर करना इस राशि वालों के लिए ठीक रहेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करने के कारण मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे। साथ ही माता की मदद से किसी काम में सफलता हासिल करेंगे। इसके अलावा मानसिक स्थिति ठीक रहेगी।
चंद्रमा का ये गोचर वृश्चिक राशि वालों के जीवन में भी खुशियां लेकर आया है। किसी जरूरी काम को आप वक्त पर कर पाएंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इसके अलावा माता संग रिश्ता सुधारने का मौका मिलेगा।
यदि आप चंद्र ग्रह की विशेष कृपा पाना चाहते हैं या हर चंद्र गोचर के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो सोमवार का व्रत रखना आरंभ करें। साथ ही चंद्र देव और शिव जी की विधिपूर्वक नियमित रूप से उपासना करें। इसके अलावा सफेद रंग की चीजों का दान करने से भी आप चंद्र दोष से बचे रहेंगे।
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।