क्रिकेट

IND vs ENG 3rd ODI Today Match Timing 19 July 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच आज कितने बजे होगा शुरू

IND vs ENG 3rd ODI Match Timing: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं और सीरीज 1-1 से बराबर है। आज का मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का मैच भारतीय समय के अनुसार कितने बजे शुरू होगा।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे मैच टाइमिंग

IND vs ENG 3rd ODI Match Timing: तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आज मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मैच (IND vs ENG 3rd ODI) खेला जाएगा। भारत ने सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि, दूसरे वनडे में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को धूल चटाई और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। अब लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

भारत-इंग्लैंड के वनडे क्रिकेट में मौजूदा आंकड़े

अगर 50 ओवर फॉर्मेट में भारत और इंग्लैंड के आमने-सामने के आंकड़ों की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच 112 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 62 वनडे मुकाबले में जीत हासिल की है, जिसमें इस सीरीज का पहला वनडे मैच भी शामिल है। वहीं, इंग्लैंड ने भारत को 45 मैचों में हराया है। जिसमें सीरीज का दूसरा वनडे मैच शामिल है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 मैच टाई रहे और तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है तो इंग्लैंड के मैदानों पर आंकड़े कैसे रहे हैं, ये भी जान लेते हैं। इंग्लैंड में टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक 47 वनडे हुए हैं। इसमें 24 मुकाबलों में इंग्लैंड जीता है। वहीं, 19 मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान टीम हराने में सफलता हासिल की है।

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच तीसरा वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कब और कहां खेला जाएगा? (When And Where India vs England 3rd ODI Match Will Be Played)

किसका-किसका मैचकहां होगा मुकाबलाआज मैच का समय
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडेलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदनभारतीय समय के मुताबिक दोपहर 03:30 बजे

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें (India And England Squads For ODI Series 2026)

भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन(विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:

हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जेम्स कोल्स, सैम कुरेन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोस टंग, साकिब महमूद, आदिल राशिद।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article