क्रिकेट

IND vs SA: ना बैटिंग ना बॉलिंग... टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को लेकर एमएस धोनी की ये है सबसे बड़ी चिंता

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम ने कमाल किया है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 4-1 से टी20 सीरीज अपने नाम की है। साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने अभी तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। इस बेहतरीन रिकॉर्ड पर पूर्व कप्तान धोनी ने बड़ी बात कही है। साथ ही अपनी सबसे बड़ी चिंता भी जाहिर की है।

Image

धोनी ने टीम इंडिया को लेकर दिया बड़ा बयान। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया 7 फरवरी को अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। भारतीय टीम जिस फॉर्म में दिख रही है, उससे वह सभी क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों की पसंदीदा टीम बनी हुई है। अब इसमें एक नाम वर्ल्ड चैंपियन कप्तान एमएस धोनी का भी नाम जुड़ गया है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप से पहले सबसे बड़ी चिंता जाहिर की।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम ने कमाल किया है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 4-1 से टी20 सीरीज अपने नाम की है। साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने अभी तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े में टीम अमेरिका के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान का शुरुआत करेगी।

धोनी ने क्या कहा?

हालांकि, इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि मेजबान भारत के पास टूर्नामेंट में काफी आगे तक जाने के लिए टीम में वो सब कुछ है जो जरूरी है। बल्लेबाज, गेंदबाजी और फील्डिंग में टीम ने कमाल किया है। लेकिन, धोनी एक बड़ी चिंता जाहिर की है।

'सबसे खतरनाक टीम'

जतिन सप्रु के साथ एक इंटरव्यू में धोनी ने कहा, यह सबसे खतरनाक टीम है। टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी में कमाल किया है। टीम वो सब है जिसकी जरूरत होती है। खासकर इस प्रारूप में, उनके पास अनुभव है, दबाव में खेलना जानते हैं। वह काफी समय से ऐसी परिस्थितियों का सामना कर चुके हैं।

ओस को लेकर डरे हैं कैप्टन कूल

हालांकि, धोनी टूर्नामेंट से पहले अपनी सबसे बड़ी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, मुझे फिर से जो बात परेशान करती है, वो ये है कि मुझे ओस से नफरत है। ओस से बहुत कुछ बदल जाता है। इसलिए जब मैं खेल रहा था, तब भी मुझे ओस से बहुत डर लगता था, क्योंकि उस समय टॉस का नतीजा बहुत अहम हो जाता है। अगर आप कुछ बेहतरीन टीमों के साथ 10 मैच खेल रहे हैं तो अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो हम अक्सर विजेता बनकर उभरेंगे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article