सपना रह गया अधूरा, पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से चूका ऑस्ट्रेलिया

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर थम गया। मंगलवार, 3 फरवरी को बुलावायो में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से मात दी। मैच हारने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गया। फिलहाल यह वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के पास है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Feb 4 2026, 11:51 IST
इंग्लैंड ने दिखाया बाहर का रास्ताImage Credit : Zimbabwe Cricket01 / 07

इंग्लैंड ने दिखाया बाहर का रास्ता

रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम के हाथ उस वक्त मायूसी लगी, जब इंग्लैंड ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में उसे शिकस्त दे दी। अंग्रेजों ने डिफेंडिंग चैंपियन का सपना तार-तार करते हुए उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अगर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जगह बनाती और खिताब डिफेंड कर जाती तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेता।

टूट गया जीत का क्रमImage Credit : Zimbabwe Cricket02 / 07

टूट गया जीत का क्रम

सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया अजेय रही थी। हालांकि, इंग्लैंड ने उसके जीत का क्रम तोड़ दिया। बुलावायो में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इंग्लिश कप्तान थॉमस रेव ने शानदार 110 रन की पारी खेली।

ओलिवर पीक का शतक गया बेकारImage Credit : Zimbabwe Cricket03 / 07

ओलिवर पीक का शतक गया बेकार

टारगेट चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया हुए ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन, जल्दी ही इंग्लैंड ने वापसी कर ली। तीन विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ओलिवर पीक ने मोर्चा संभाला। धैर्य दिखाते हुए ओलिवर ने 55 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 85 गेंद पर शतक जड़ा। हालांकि, यह जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ।

टाइटल डिफेंड करने का सपना अधूराImage Credit : Zimbabwe Cricket04 / 07

टाइटल डिफेंड करने का सपना अधूरा

ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में उस वक्त हार मिली जब उसके पास वापसी करने का कोई और मैच नहीं बचा था। इस हार ने कंगारू टीम के टाइटल डिफेंड करने का सपना और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका छीन लिया।

​​टाइटल डिफेंड करने वाली इकलौती टीम​ है पाकिस्तान​Image Credit : Zimbabwe Cricket05 / 07

​​टाइटल डिफेंड करने वाली इकलौती टीम​ है पाकिस्तान​

दरअसल, पाकिस्तान टूर्नामेंट के इतिहास की इकलौती टीम है, जिसने अपना टाइटल डिफेंड किया है। साल 2004 में पाकिस्तान पहली बार चैंपियन बना था। वह 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरा। सरफराज अहमद की कप्तानी में टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में भारतीय टीम को मात दी और खिताब का बचाव किया।

11वीं बार सेमीफाइनल में बनाई थी जगहImage Credit : Zimbabwe Cricket06 / 07

11वीं बार सेमीफाइनल में बनाई थी जगह

हार के साथ ऑस्ट्रेलिया यह रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सका। हालांकि, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी। ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 11वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। कंगारू टीम ने टीम इंडिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

भारत के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्डImage Credit : Zimbabwe Cricket07 / 07

भारत के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्ड

हालांकि, भारत ने पाकिस्तान को सुपर-6 में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर गया। टूर्नामेंट के इतिहास में भारत सर्वाधिक 12 बार सेमीफाइनल खेलने वाली पहली टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया (11बार) दूसरे स्थान खिसक गया। वहीं, पाकिस्तान ने अब तक 10 बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!