क्रिकेट

IND vs BAN first T20: संगीन के साये में खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश के बीच मुकाबला, ये है वजह

भारत और बांग्लादेश के बीच ग्वालियर में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचारों के विरोध में होने वाले विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के लिए ढाई हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

Image

भारत बांग्लादेश पहले टी20 के लिए सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी(साभार Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बांग्लादेश के बीच रविवार को ग्वालियर में खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला
  • हिंदू संगठन कर रहे हैं बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने का विरोध
  • टीमों की सुरक्षा और मैच के लिए तैनात किए गए हैं 2500 पुलिसकर्मी

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार को होने वाले भारत-बांग्लादेश टी20 मैच के लिए 2,500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचारों के विरोध में दक्षिणपंथी संगठनों ने रविवार के मैच को रद्द करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

कड़े सुरक्षा घेरे में हैं दोनों टीमें

अधिकारी ने कहा कि दोनों टीमें बुधवार से जिन होटलों में रुकी हुई हैं, उन्हें कड़ी सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया है। ग्वालियर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने पीटीआई को बताया,'मैच के दिन दोपहर दो बजे से पुलिसकर्मी सड़कों पर होंगे। मैच खत्म होने के बाद दर्शक जब तक घर नहीं पहुंच जाते तब तक वे ड्यूटी पर रहेंगे। निषेधाज्ञा लागू होने के बाद निगरानी कड़ी कर दी गई है। हम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहे हैं।'

जिले में लागू है निषेधाज्ञा

जिला मजिस्ट्रेट ने शांति बनाए रखने और मैच को घटना मुक्त बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन और भड़काऊ सामग्री विशेषकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू की थी। ये आदेश सात अक्टूबर तक लागू रहेंगे। यह मैच नये माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article