क्रिकेट

IND vs NZ: 'बस एक पारी और...,' क्या संजू सैमसन होंगे टीम इंडिया से बाहर? कोच ने दिया बड़ा हिंट

India Vs New Zealand 4T20: दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच में कुल 16 रन बनाए हैं। पहले मैच में उनके बल्ले से 10 रन निकले थे। दूसरे मैच में वह 6 रन और तीसरे मुकाबले में वह गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। खराब फॉर्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज को लेकर कोच ने बड़ा बयान दिया है।

Image

संजू सैमसन को लेकर कोच का बड़ा बयान। फोटो- PTI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India New Zealand T20 Series: खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के भविष्य को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच में फेल रहने के बाद माना जा रहा है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि, इतने खराब दौर से गुजर रहे केरल के बल्लेबाज को कोच का साथ मिला है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच में कुल 16 रन बनाए हैं। पहले मैच में उनके बल्ले से 10 रन निकले थे। दूसरे मैच में वह 6 रन और तीसरे मुकाबले में वह गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। इसके बावजूद भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्नी मोर्कल ने संजू सैमसन का समर्थन किया है। चौथे टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू को लेकर बड़ा बयान दिया।

जानें मोर्कल ने क्या कहा?

मॉर्नी मोर्कल ने कहा, संजू का आत्मविश्वास खोया जरूर है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए मात्र एक पारी दूरी हैं। टी20 वर्ल्ड कप के लिए यह बहुत जरूरी है कि संजू के साथ-साथ सभी खिलाड़ी अपनी फॉर्म पा लें। वह इसके लिए नेट्स में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं और बॉल को बहुत अच्छे से खेल रहे हैं।

भारतीय गेंदबाजी कोच ने आगे कहा, तो, मुझे लगता है कि यह सिर्फ समय की बात है कि वह अपनी फॉर्म में वापस आ जाए। लेकिन मुख्य फोकस यह है कि टीम जीत रही है और मुझे लगता है कि यह जरूरी है। हम इस सीरीज में अभी 3-0 से आगे हैं। लड़के बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले हमारे पास कुछ गेम हैं और मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि संजू अपनी फॉर्म हासिल कर लेगा।

नेट्स में बिता रहे ज्यादा टाइम

केरल के स्टार बल्लेबाज ने नेट सत्र के अलावा आधे घंटे तक बल्लेबाजी। इस दौरान अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा और थ्रोअर रघु का सामना करते हुए दिखे। बाद में हेड कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ साइड में लंबी बातचीत की। जबकि श्रेयस अय्यर पास में ही अपनी प्रैक्टिस करते रहे। दोनों कोच आउट-ऑफ-फॉर्म बल्लेबाज को धैर्य से गाइडेंस देते दिखे।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article