क्रिकेट

India Squad Update: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हर्षित राणा, मोहम्मद शमी नहीं इस गेंदबाज को मिला मौका

India Squad Update: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए हैं। राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया। फैंस को उम्मीद थी कि मोहम्मद शमी को शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Image

हर्षित राणा (साभार-X)

India Squad Update: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उन्हें बीते 4 फरवरी, 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। एक्सपर्ट्स की राय के बाद उनका स्कैन कराया गया जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। टीम प्रबंधन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा की जगह टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल कर लिया गया। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने भारतीय टीम में हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर मोहम्मद सिराज को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया था कि राणा की स्थिति ’अच्छी नहीं’ दिख रही है। भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को अमेरिका के खिलाफ करेगी।

India T20 World Cup Squad Update: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज।

मुश्किल थी प्लेइंग इलेवन में जगह

हर्षित राणा को भले टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली थी, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह मुश्किल थी। भारत दो तेज गेंदबाज के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में उतरी थी। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ही टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद थे। ऐसे में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं, ये तो वक्त बताएगा। सिराज ने आखिरी टी20 मुकाबला जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में सिराज ने 3 ओवर की गेंदबाजी की और उन्होंने 11 रन खर्चे। सिराज इस मुकाबले में विकेटलेस रहे थे।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article