Hasin Jahan on Mohammed Shami: क्रिकेटर मोहम्मद शमी मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं और अब तक 23 विकेट ले चुके हैं। जहां शमी भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी हसीन जहां लगातार उन पर तंज कंसे जा रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शमी द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर जब हसीन जहां से पूछा गया तो उन्होंने शमी पर तीखा हमला बोला और ये उम्मीद जताई की काश शमी उनकी गेंदबाजी जैसे ही अच्छे पति और पिता भी होते।
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां 2018 में अगल हो गए थे। हसीन ने शमी पर घरेलु हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं, हालांकि शमी ने इन्हें हमेशा खारिज किया है। इन दोनों की एक बेटी भी है जो कि फिलहाल हसीन जहां के साथ रहती है।
हसीन जहां ने कही ये बात
शमी की अलग हुई पत्नी ने कहा कि “अगर वह जितन अच्छा खिलाड़ी है उतना ही अच्छा इंसान होता तो हम एक अच्छा जीवन जी सकते थे। अगर वह एक अच्छा इंसान होता तो मेरी बेटी, मेरे पति और मैं एक खुशहाल जीवन जी सकते थे। यह और भी सम्मान और सम्मान की बात होती यदि वह न केवल एक अच्छा खिलाड़ी होता बल्कि एक अच्छा पति और एक अच्छा पिता भी होता।'शमी की गलतियों के कारण हम परेशान हैं- हसीन जहां
उनकी पत्नी यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे शमी पर लालची होने का आरोप लगाया और कहा कि 'लेकिन शमी की गलतियों के कारण, लालच के कारण और उसके गंदे दिमाग के कारण हम तीनों को इसका परिणाम भुगतना पड़ा। हालांकि, वह पैसे के माध्यम से अपने नकारात्मक बिंदुओं को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।'
यह पूछे जाने पर कि जब शमी ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट लेकर रिकॉर्ड तोड़ा तो क्या उन्हें विशेष महसूस हुआ, तो हसीन जहां ने कहा, “मुझे कुछ खास महसूस नहीं हो रहा है। लेकिन अच्छा लग रहा है कि भारत ने सेमीफाइनल मैच जीत लिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत फाइनल भी जीते।”
ये है पूरा मामला
बता दें कि शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मोहम्मद शमी और हसीन जहां एक कड़वी कानूनी लड़ाई में उलझ गए हैं। हसीन जहां ने दावा किया कि जब भी क्रिकेटर और उनका परिवार उत्तर प्रदेश में उनके गृहनगर जाता था तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता था।हालांकि, शमी ने हमेशा हसीन जहां के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।इस साल सितंबर में, विश्व कप शुरू होने से पहले, शमी कोलकाता की एक स्थानीय अदालत में पेश हुए और 2018 में हसीन जहां द्वारा दायर घरेलू हिंसा मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी।
