क्रिकेट

मोहम्मद शमी की घातक गेंद पर डेविड वॉर्नर को नहीं लगी हवा, बिखरी गिल्लियां [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 9, 2023, 12:20 PM IST

Mohammed Shami Bowled David Warner: मोहम्मद शमी ने गुरुवार को नागपुर टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की गिल्लियां बिखेर दीं।

Image

नागपुर में डेविड वॉर्नर के विकेट का जश्न मनाते मोहम्मद शमी

Photo : AP

नागपुर: भारत-ऑस्ट्रेलिया के नागपुर में शुरू हुई चार मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कंगारुओं को दूसरा झटका भी दे दिया।

बिखेर दी वॉर्नर की गिल्लियां

शमी ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर एक शानदार गेंद पर डेविड वॉर्नर को गच्चा देकर गिल्लियां बिखेर दीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में दोहरा शतक जड़ने वाले वॉर्नर को हवा नहीं लगी और वो 5 गेंद में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शमी की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर टिप्पा खाने के बाद सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। वॉर्नर को आउट करने के बाद शमी फूले नहीं समाए और खुशी का इजहार करते हुए हवा में उछल पड़े।

भारत के खिलाफ फीका है टेस्ट में प्रदर्शन

वॉर्नर का भारतीय सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन एक बार फिर जारी रहा। आईपीएल में रनों का पहाड़ खड़ा करने वाले वॉर्नर के नाम भारत में 17 टेस्ट पारियों में 389 रन रन हो गए हैं। ये रन उन्होंने लगभग 24 के औसत से बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 रन रहा है। पिछले आठ साल से भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार कर रही कंगारू टीम की असफलता की वजह भी वॉर्नर का प्रदर्शन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article