क्रिकेट

मोहम्मद सिराज ने खोला अपनी फिटनेस और सफलता का राज, कहा-बस इस बारे में सोचता हूं...

टीम इंडिया के बॉलिंग स्टार मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर खेले लगातार पांच टेस्ट में अपनी शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद अपनी फिटनेस का राज साझा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Image

मोहम्मद सिराज (फोटो क्रेडिट AP)

लंदन: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड की नौ पारियों में 155 से ज्यादा ओवरों में प्रभावशाली गेंदबाजी की है और इस मैराथन श्रृंखला के दौरान एक बार भी उनके मन में शारीरिक रूप से ‘ब्रेकडाउन’ का ख्याल नहीं आया। ऐसे समय में जब कार्यभार प्रबंधन शब्द काफी ज्यादा चलन में है तो सिराज का पांच टेस्ट मैचों में खेलते रहना और चार मैच में 18 विकेट लेना उनकी विश्वस्तरीय फिटनेस और बेहतरीन ‘स्टैमिना’ का प्रमाण है।

मुझे देश के लिए खेलना है पसंद, सिर्फ इस बारे में सोचता हूं

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के साथ ‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए एक इंटरव्यू में सिराज ने कहा,'मैं ब्रेकडाउन के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ मैच के बारे में सोचता हूं। मुझे देश के लिए खेलना पसंद है और मैं देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। मैं अपनी योजनाओं को सरल रखता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और इससे नतीजे भी मिलते हैं।'

खलती है गेंदबाजी में जस्सी भाई की कमी

जसप्रीत बुमराह कार्यभार प्रबंधन के कारण सिर्फ तीन टेस्ट ही खेल पाए। उनकी अनुपस्थिति में सिराज ने अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली। सिराज ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारी उठाना अच्छा लगता है। सिराज ने कहा,'मुझे जिम्मेदारी पसंद है। लेकिन मुझे जस्सी भाई की भी कमी खलती है क्योंकि वह सीनियर गेंदबाज हैं। वह उदाहरण पेश करते हैं कि हमें अलग-अलग बल्लेबाजों को कैसी गेंदबाजी करनी है। मुझे यह पसंद है।'

जिम्मेदारी उठाने में आता है मजा

उन्होंने कहा,'जब जस्सी भाई नहीं होते तो आपको पता है कि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी होगी और मुझे इसमें मजा आता है। मैं अतिरिक्त दबाव नहीं लेता और चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article