क्रिकेट

मोहम्मद सिराज ने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ बरपाया कहर, कहा-अश्विसनीय है यह पल

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बर्मिंघम टेस्ट में छह विकेट चटकाकर टीम इंडिया को बड़ी बढ़त दिलाने में अहम भूमिका अदा की। अपने शानदार प्रदर्शन के बारे में दिन का खेल खत्म होने के बाद जानिए क्या बोले सिराज?

Image

मोहम्मद सिराज

Photo : AP

बर्मिंघम: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लुत्फ उठाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को तीसरे दिन छह विकेट चटकाने की उपलब्धि को ‘अविश्वसनीय’ करार दिया। सिराज की शानदार गेंदबाजी ने मैच पर भारत की पकड़ मजबूत है। जैमी स्मिथ (207 गेंदों पर 184 रन नाबाद) और हैरी ब्रूक (234 गेंदों पर 158 रन) के आक्रामक शतकों से इंग्लैंड मैच में तेजी से वापसी कर रहा था लेकिन सिराज के 70 रन देकर छह विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

लंबे समय से था इस पल का इंतजार

सिराज ने दिन के खेल के बाद कहा,'यह अविश्वसनीय है क्योंकि मैं लंबे समय से (ऐसे प्रदर्शन का) इंतजार कर रहा था। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था लेकिन विकेट नहीं मिल रहे थे। यहां छह विकेट लेना बहुत खास है।'

इंग्लैंड को दिए तीसरे दिन शुरुआती झटके

सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में लगातार दो विकेट चटकाये जिससे इंग्लैंड की आधी टीम महज 84 रन पर पवेलियन में थी। ब्रुक और स्मिथ ने इसके बाद हालांकि 368 गेंदों में 303 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम की शानदार वापसी कराई। हैदराबाद के 31 वर्षीय खिलाड़ी ने वापसी करते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया और इंग्लैंड भारत के विशाल 587 रनों के जवाब में 407 रन पर ऑल आउट हो गया।

पिच धीमी थी, अनुशासन बनाए रखना था महत्वपूर्ण

सिराज ने कहा कि विकेट बहुत धीमी थी इसलिए अनुशासन बनाए रखना महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा,'विकेट बहुत धीमी थी, लेकिन जब आपको आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो मेरा लक्ष्य बहुत ज्यादा बस सही दिशा में अनुशासन के साथ गेंदबाजी करना था। मेरी मानसिकता कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन नहीं देने की थी।'

मुझे पसंद है जिम्मेदारी

इस टेस्ट के लिए बुमराह को आराम दिए जाने के कारण, सिराज ने एक अपेक्षाकृत अनुभवहीन तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम में उनके साथ आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज शामिल थे। उन्होंने कहा,'यह आकाश दीप का तीसरा या चौथा मैच है, प्रसिद्ध के लिए भी ऐसा ही है, इसलिए मैं बल्लेबाजों पर दबाव बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। मुझे अलग-अलग चीजें आजमाने का मन करता है, लेकिन मुझे गेंदबाजी में निरंतरता बनाये रखनी होती है। बुमराह की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी करते समय अपने प्रभावशाली रिकॉर्ड के बारे में पूछे जाने पर सिराज ने कहा,'मुझे जिम्मेदारी पसंद है, मुझे चुनौती पसंद है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article