क्रिकेट

रणजी ट्ऱॉफी के लिए मोहम्मद सिराज बने हैदराबाद क्रिकेट टीम के कप्तान

हैदराबाद क्रिकेट संघ ने आगामी रणजी सीजन के लिए अपनी टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

Image

मोहम्मद सिराज

हैदराबाद क्रिकेट संघ ने आगामी रणजी सीजन के लिए अपनी टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। बांए हाथ के तेज गेंदबाज चामा मिलिंद को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। दोनों ही खिलाड़ियों के पास यह खुद को साबित करने का शानदार मौका है। दोनों ही इस नई भूमिका में शानदार प्रदर्शन कि संभावना है।

पिछले सीजन भी सिराज ने संभाली थी कंमान

सिराज ने पिछले रणजी सीजन में भी हैदराबाद की कप्तानी की थी। उन्होंनें छत्तीसगढ़ और मुंबई के खिलाफ मुकाबलों के लिए टीम में राहुल सिंह की जगह ली थी। घरेलू टीम को इन दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई के खिलाफ नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच की पहली पारी में मुंबई के लिए सरफराज खान ने दोहरा शतक और सिद्धेश लाड ने शतक जड़कर योगदान दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ के खिलाफ जिमखाना ग्राउंड पर एम अभिराथ, के जिमातेजा और प्रज्ञय रेड्डी के शतकों ने हैदराबाद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन आखिरी दिन अमनदीप खरे के नाबाद शतक की बदौलत मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

वसीम जाफर को बनाया गया है टीम का मेटोर

पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी 2025-26 में हैदराबाद की टीम अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर रहा था। हैदराबाद को खेले सात मैचों में केवल एक ही पूरी जीत हासिल कर पाई थी। ऐसे में सुधार के लिए हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को जून के आखिर में टीम का मेंटॉर नियुक्त किया गया। ऐसे में सिराज और जाफर की जोड़ी क्या रंग लाएगी ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन प्रशंसकों को टीम से अच्छे प्रदर्शन की आशा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article