क्रिकेट

Mohammad Shami Updates: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा अपडेट, इस टूर्नामेंट में दिखाएंगे दम

Mohammad Shami Updates: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के रोमांच से पहले टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिछले दिनों शमी ने रणजी ट्रॉफी में घातक गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। अब वे इस टूर्नामेंट में दम दिखाने उतरेंगे।

Image

टीम के खिलाड़ियों के साथ मोहम्मद शमी। (फोटो- Mohammad Shami X)

Photo : Twitter

Mohammad Shami Updates: रणजी ट्रॉफी के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी करने वाले भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शनिवार से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सोमवार को बंगाल की टीम में शामिल किया गया। ‘पीटीआई’ ने पहले बताया था कि शमी को बंगाल टी20 टीम में शामिल करना उनकी फिटनेस का पूरा आकलन करने का हिस्सा है जिससे वह शुक्रवार से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला के बाद के मैचों में राष्ट्रीय टीम में वापसी कर सके।

टखने की चोट से उबरने के बाद शमी ने एक साल के अंतराल पर प्रतिस्पर्धी मैच में वापसी करते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबले में बंगाल की ओर से प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सात विकेट चटकाकर अपनी टीम को सत्र की पहली जीत दिलाई। यह समझा जाता है कि राष्ट्रीय चयन समिति व्यापक रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम पूरा करने के बाद सिर्फ एक रणजी ट्रॉफी मैच के बाद शमी को जल्दबाजी में भारतीय टीम में शामिल करके कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

चीजों की जानकारी रखने वालों ने बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुछ और प्रतिस्पर्धी मैच खेलें जिससे यह देखा जा सके कि कई मैचों के बाद भी उनका शरीर ठीक है या नहीं, फिर भले ही यह सफेद गेंद का टूर्नामेंट हो।प्रतिभाशाली बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी को बंगाल का कप्तान बनाया गया।

बंगाल अपने अभियान की शुरुआत राजकोट में ग्रुप ए मैच में पंजाब के खिलाफ करेगा। ग्रुप ए में इन दोनों टीमों के अलावा हैदराबाद, मेघालय, मध्य प्रदेश, मिजोरम, बिहार और राजस्थान की टीमें हैं। इसका फाइनल 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा।

इस प्रकार है बंगाल की टी20 टीम

सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, शाहबाज अहमद, करण लाल, रितिक चटर्जी, रित्विक रॉय चौधरी, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), रणजोत सिंह खैरा, प्रयास रे बर्मन, अग्निव पान (विकेटकीपर), प्रदीप्ता प्रमाणिक, सक्षम चौधरी, मोहम्मद शमी, ईशान पोरेल, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जयसवाल, सायन घोष, कनिष्क सेठ और सौम्यदीप मंडल।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article